Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

कार्तिक आर्यन को एक बार फिर हुआ प्यार, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर किया खुलासा

मौजूदा समय में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे डैशिंग और हैंडसम एक्टर्स में से एक है। कार्तिक आर्यन के लुक के पीछे लड़कियां दीवानी हैं। कार्तिक ने कुछ ही समय में इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है और लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं। लेकिन अब ऐसा लगता है कि एक्टर ने लाखों लड़कियों का दिल तोड़ दिया है क्योंकि कार्तिक ने बीते दिन अपने प्यार का खुलासा किया है।

कार्तिक आर्यन को एक बार फिर हुआ प्यार, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर किया खुलासा
X

मौजूदा समय में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे डैशिंग और हैंडसम एक्टर्स में से एक है। कार्तिक आर्यन के लुक के पीछे लड़कियां दीवानी हैं। कार्तिक ने कुछ ही समय में इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है और लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं। लेकिन अब ऐसा लगता है कि एक्टर ने लाखों लड़कियों का दिल तोड़ दिया है क्योंकि कार्तिक ने बीते दिन अपने प्यार का खुलासा किया है। यह उनके चाहने वालों के लिए शॉकिंग है जो एक्टर को अपना क्रश और प्यार मानती होगी।

कार्तिक के चाहने वालों को परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि कार्तिक का नया प्यार कोई लड़की नहीं बल्कि एक प्यारा सा पेट है। हाल ही में कार्तिक ने एक डॉग लिया है और उसका नाम उन्होंने 'कटोरी' रखा है। अपने पालतू कुत्ते का अपने परिवार में स्वागत करते हुए, एक्टर ने सोशल मीडिया पर प्यारी तस्वीरें साझा कीं। फोटो को शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, "कटोरी, मुझे दोबारा प्यार हो गया है। मिलिए, कटोरी आर्यन से।"

वहीं इस तस्वीर को फैंस को सेलेब्स लगातार पसंद कर रहे हैं और उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। कृति सेनन ने अपने पेट डिस्को के बारे में याद करते हुए लिखा, "जब वह बच्चा था तब ऐसा ही था!"। भूमि पेडनेकर ने कटोरी के लिए अपने प्यार का इजहार किया और लिखा, "ओह दिल पिघल रहा है।" रकुल प्रीत सिंह ने भी कमेंट कर लिखा, "कटोरी कितना प्यारा नाम है"। वर्क फ्रंट की बात करें तो साल 2021 कार्तिक आर्यन के लिये लकी साबित हुआ। वहीं जल्द ही एक्टर की फिल्म 'शहजादा', 'भूल भुलैया 2', 'फ्रेडी' और 'कैप्टन इंडिया' रिलीज होने वाली है। वहीं वह साजिद नाडियाडवाला के साथ भी एक फिल्म करने वाले हैं जो अभी रिवील नहीं हुआ है।

और पढ़ें
Next Story