लंदन की वादियों में करीना-सैफ के साथ तैमूर अली ने की मस्ती, तस्वीरें मचा रही धमाल
''वीरे दी वेडिंग'' की अपार सफलता के बाद करीना कपूर खान सैफ अली खान के साथ लंदन की हसीन वादियों में बेटे तैमूर संग मस्ती करती हुआ नजर आ रही हैं। इन दिनों करीना, सैफ और तैमूर की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

'वीरे दी वेडिंग' की अपार सफलता के बाद करीना कपूर खान सैफ अली खान के साथ लंदन की हसीन वादियों में बेटे तैमूर संग मस्ती करती हुआ नजर आ रही हैं।
इन दिनों करीना, सैफ और तैमूर की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। जिसमें तीनों ही मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही करीना ने अपने पति और बेट संग लंच भी किया।
करीना अपनी फिल्मी करियर को लेकर कहती हैं कि मेरे लिए परिवार की जिम्मेदारियां सबसे पहले हैं। इसी के साथ अब मैं साल में सिर्फ एक ही फिल्म करूंगी।
करीना कपूर ने करीब दो साल बाद बॉलीवुड की ओर रूख किया है। सैफ से शादी के बाद करीना कपूर ने फिल्मी दुनिया को छोड़ दिया था। लेकिन वीरे दी वेडिंग से उन्होंने बॉलीवुड में वापसी की।
लोग तैमूर अली खान को खूब पंसद करते हैं। यही कारण हैं कि तैमूर अली सोशल मीडिया पर फेमस स्टार किड्स में से एक हैं।
हाल ही में करीना कपूर खान की फिल्म वीरे दी वेडिंग रिलीज हुई थी। जो चार लड़कियों की कहानी है। फिल्म में करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया मुख्य भूमिका में थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App