Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

करण जौहर ने दी ग्रैंड पार्टी, नव्या नवेली-शनाया कपूर ने लूटी पूरी लाइम लाइट

करण जौहर ने दी ग्रैंड पार्टी, नव्या नवेली-शनाया कपूर ने लूटा पूरा लाइम करण जौहर ने क्रिसमस पर एक पार्टी रखी जिसमें अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा से लेकर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने शिरकत की और क्रिसमस पार्टी की पूरी लाइम लाइट लूट ली।

करण जौहर ने दी  ग्रैंड पार्टी, नव्या नवेली-शनाया कपूर ने लूटी पूरी लाइम लाइट
X

दुनिया भर के साथ मुंबई माया नगरी में भी क्रिसमस बड़ी धूम धाम से बनाया जा रहा है. क्रिसमस के मौके पर रविवार रात करण जौहर ने ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया। करण की इस पार्टी में बॉलीवुड सेलेबस के साथ कई स्टार किड्स भी शामिल हुए।

कई बड़ी बड़ी हस्तियाँ वहां आई हुई थी। अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा पार्टी में अभिषेक बच्चन के साथ पहुची। वहीं शाहरुख़ खान अपने बड़े बेटे आर्यन खान के साथ पार्टी के गेस्ट बने।

गौरतलब यह है की नव्या और आर्यन काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों की ही पढ़ाई लंदन के सेवन ऑक्स स्कूल से हुई है।

करण जौहर की इस ग्रैंड पार्टी में रणबीर कपूर, कैटरिना कैफ, अलिया भट्ट, फरहान अख्तर, चंकी पांडे, मलाईका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा समेत सेलेबस ने करण जौहर की क्रिसमस पार्टी एन्जॉय की।

पार्टी में अलिया और कैटरिना दोनों की बहुत अच्छी बॉन्डिंग दिख रही है।

पार्टी में रणबीर कपूर अकेले ही आये थे, पर जाते वक्त उन्हें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राइ बच्चन की कार में देखा गया। और तो और लम्बे अरसे बाद एक्ट्रेस लीसा हेडन अपने पति के साथ दिखाई दीं।

आगे की स्लाइड्स में देखिए मलाइका अरोड़ा खान से लेकर नेहा धूपिया तक की क्रिसमस पार्टी की फोटो...

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story