सुनील से झगड़ा, नशे में पीएम मोदी को ट्वीट- ये हैं कपिल के 5 सबसे बड़े विवाद
मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। कपिल का नया कॉमेडी शो फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा 24 मार्च से प्रसारित किया जाएगा।

मशूहर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा का नया कॉमेडी शो फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा 24 मार्च को शुरू होने वाला है। कपिल शर्मा इस नए शो के जरिए एक बार फिर सबको हंसाने के लिए तैयार हैं। इस बार कपिल शर्मा के कुछ नए चेहरे देखनें को भी मिलेंगे। वहीं पुराने चेहरो में चंदन प्रभाकर, कीकू शारदा भी शो की रौनकर बढ़ाते हुए नजर आएंगे।
बता दें कि साल 2017 कपिल के लिए एक विवादों का साल रहा। जिसमें कपिल की इमेज को काफी नुकसान पहुंचा। फ्लाइट में सुनील ग्रोवर संग लड़ाई, और द कपिल शर्मा शो के सेट पर सिलेब्स को लंबा इंतजार करवा कर शूट कैंसिल करवा देना पिछले साल सुर्खियों में छाया रहा।
हालांकि यह पहली बार नहीं था जब कपिल शर्मा का नाम किसी विवाद से जुड़ा हो। कपिल और विवादों का आपस में काफी गहरा नाता रहा है। कपिल शर्मा से जुड़े कई ऐसे विवाद हैं जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे।
सुनील ग्रोवर के साथ बदसलूकी-
बता दें कि पिछले साल ऑस्ट्रेलिया से आते वक्त फ्लाइट में कपिल शर्मा ने अपने साथी सुनील ग्रोवर के साथ बदतमीजी की थी। खबरों की माने तो कपिल ने शराब के नशे मे सुनील ग्रोवर पर हाथ उठा दिया था। इस घटना के बाद सुनील ने कपिल का शो छोड़ दिया था। कपिल और सुनील का यह विवाद काफी सुर्खियों में रहा था।
आगे की स्लाइडस में कपिल शर्मा के दूसरे बड़े विवाद-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App