सोनम पर बरसी कंगना, कहा- मैं अपने पिता के बजाय अपनी मेहनत से जानी जाती हूं
बॉलीवुड में अब #Metoo कैंपेन जोर-शोर से चल पड़ा है। इसी बीच कंगना रनौत ने डायरेक्टर विकस बहल पर यौन शौषण के आरोप लगाने के बाद अब सोनम कपूर भी इस मुद्दे पर कूद गईं हैं।

बॉलीवुड में अब #Metoo कैंपेन जोर-शोर से चल पड़ा है। इसी बीच जब कंगना रनौत ने डायरेक्टर विकस बहल पर यौन शौषण के आरोप लगाने के बाद अब सोनम कपूर भी इस मुद्दे पर कूद गईं हैं।
बता दें कि सोनम कपूर ने एक कार्यक्रम में कहा कि वह कंगना से पूरी तरह से सहमत हैं लेकिन कभी-कभी कंगना पर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है। इसी पर कंगना सोनम से भिड़ गईं हैं।
So Sonam Kapoor has license of trusting some women&some she won’t. What makes her unsure of my claims?...I'm not known because of my dad,earned my credibility after struggling for a decade:K Ranaut on S Kapoor's statement over Ranaut's sexual harassment allegations on #VikasBahl pic.twitter.com/Ci273oEN4b
— ANI (@ANI) October 8, 2018
कंगना ने सोनम पर पलटवार करते हुए कहा कि सोनम कपूर के पास इस बात का लाइसेंस है कि वह किस पर भरोसा करें और किस पर नहीं। वह मेरे किन दावों से संतुष्ट नहीं हैं।
कंगना आगो कहती हैं मैं बॉलीवुड में अपने पिता के कारण नहीं जानी जाती बल्कि मैने खुद अपनी पहचान बनाई है। मैने इस इंडस्ट्री में करीब 10 साल तक मेहनत की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App