अपनी ही जिंदगी को परदे पर उतार गईं प्रत्युषा बनर्जी, देखें वीडियो
प्रत्युषा ने लव लाइफ की वजह से तंग आकर सुईसाइड कर लिया था।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 2 April 2017 2:58 PM GMT
टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी ने आत्महत्या करके खुद को खत्म कर लिया था। अब प्रत्युषा की जिंदगी के गढ़े मु्र्दे उखड़ रहे हैं। प्रत्युषा की बेस्ट फ्रेंड काम्या पंजाबी ने प्रत्युषा की पुण्यतिथी पर उन्हें श्रद्धांजली देने के लिए एक शॉर्ट फिल्म रिलीज की है। कलर्स चैनल पर बालिका बधु में आन्ंदी के किरदार से टीवी पर छाने वाली प्रत्युषा लव लाइफ की वजह से बहुत परेशान रही थीं इस सब से तंग आकर उन्होंने सुइसाइड कर लिया था।
हम कुछ कह न सके नाम की इस वीडियो में प्रत्युषा लीड रोल में हैं वहीं उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज का भी नाम है....
आपको बता दें कि इस शॉर्ट फिल्म को प्रत्युषा की मौत से डेढ़ महीने पहले शूट किया गया था। बॉम्बे सिटी सिविल और सेशल कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर स्टे लगाया था जोकि प्रत्यूषा की जिंदगी पर आधारित है। लेकिन फाइनली यह यू ट्यूब पर रिलीज हो गई है। कोर्ट ने काम्या पंजाबी और फिल्म के प्रोडेयूसर को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था।
फिल्म में लीड रोल प्रत्यूषा ने ही निभाया है। इस तरह दर्शक आखिरी बार प्रत्युषा को अपनी ही जिंदगी को परदे पर उतारते देखेंगे।
हम कुछ कह न सके को करण कश्यप ने ही लिखा और डायरेक्ट किया है। वहीं इसे प्रोड्यूस निखत नीरुशा ने किया है। 18.45 मिनट की यह फिल्म प्रत्यूषा की असल जिंदगी से काफी मिलती-जुलती है। असल जिंदगी में वह अपनी लव लाइफ के पचड़ों से परे परेशान थीं।
प्रत्युषा अपने ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज के साथ इश्यू की वजह डिप्रेस हो गईं था। उन्होंने शराब और स्मोकिंग करनी शुरू कर दी थी। इस वीडियो में प्रत्युषा ने जैसे अपनी ही लाइफ दर्शा दी हैं।
फिल्म का अंत राहुल और शालू के किरदार की लड़ाई पर खत्म हो जाती है। फिलहाल फिल्म पूरी नहीं है क्योंकि फिल्म पूरी करने से पहले ही प्रत्युषा रियल लाइफ में खुद को खत्म कर चुकी थीँ।
काम्या ने कहा कि वो फिल्म का क्लाइमैक्स शूट नहीं कर पाए थे क्योंकि प्रत्युषा ने आत्महत्या कर ली थी।
आपको बता दें कि प्रत्युषा के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए कोर्ट पहुंच गया था। मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में राहुल ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में राहुल का कहना है कि काम्या ने प्रत्यूषा के फर्जी वीडियो के जरिए उनका (राहुल) का नाम खराब करने की कोशिश की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story