Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

दिशा पाटनी के बर्थडे विश में केआरके ने सलमान खान पर कसा तंज, कहा- बुड्ढे एक्टर्स के साथ अच्छी नहीं लगती

एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) का आज बर्थडे है। इस खास मौके पर उनके फैंस के साथ साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहें है। कमाल राशिद खान (Kamaal Rashid Khan) ने भी दिशा के बर्थडे पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है साथ ही साथ केआरके ने एक बार फिर सलमान खान (Salman Khan) पर तंज कसा है।

kamaal rashid khan wishes disha patani on her birthday taunt salman khan you look horrible with buddha actors
X

दिशा पाटनी के बर्थडे विश में केआरके ने सलमान खान पर कसा तंज, कहा- बुड्ढे एक्टर्स के साथ अच्छी नहीं लगती

एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) का आज बर्थडे है। इस खास मौके पर उनके फैंस के साथ साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहें है। कमाल राशिद खान (Kamaal Rashid Khan) ने भी दिशा के बर्थडे पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है इसके साथ ही केआरके ने एक बार फिर सलमान खान (Salman Khan) पर तंज कसा है। दिशा के बर्थडे पर केआरके (KRK) का यह ट्वीट तेजी के साथ वायरल हो रहा है।


केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा है, "डियर दिशा पाटनी आपको जन्मदिन की ढ़ेरों बधाई। आप बुड्ढ़े एक्टर्स के साथ बहुत खराब लगती हैं। इसलिए प्लीज केवल टाइगर के साथ फिल्में करें।" इसी के साथ ही केआरके ने दिल वाला इमोजी भी पोस्ट किया हैं। केआरके का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह- तरह के रिएक्शन दें रहें हैं।

आपको बता दें कि हाल ही मे केआरके और सलमान खान का विवाद हुआ है। इस विवाद ने काफी तूल पकड़ी थी। केआरके ने सलमान खान की लेटेस्ट रिलीज राधे फिल्म का रिव्यू किया था। जिसके बाद सलमान खान ने केआरके के खिलाफ मानहानी का मुकदमा किया था। सलमान की लीगल टीम ने स्टेटमेंट जारी कर कहा था कि उन्होंने केआरके के खिलाफ इसलिए केस दर्ज किया क्योंकि केआरके काफी समय से उनके खिलाफ गलत कॉमेंट कर रहे हैं। उन्होंने सलमान को करप्ट बताया था। इसके अलावा उन्होंने सलमान के एनजीओ बीइंग ह्यूमन के खिलाफ भी झूठे आरोप लगाए हैं। इसके बाद इस मामलें में कई ट्विस्ट आये कभी केआरके ने सलमान खान से माफी मांगी कभी उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अब केआरके हर रोज नए तरीके से सलमान के खिलाफ कुछ ना कुछ ट्वीट करते रहते हैं।

और पढ़ें
Next Story