Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अभिनेत्री काजोल की जुड़वां को देखकर बोले अजय देवगन, कहा- ''मिलिए गूंगी काजेल से''

सबसे पहले लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों का मोम का पुतला लगना शुरू हुआ। इस म्यूजियम में अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के मोम के पुतले बने हुए हैं।

अभिनेत्री काजोल की जुड़वां को देखकर बोले अजय देवगन, कहा- मिलिए गूंगी काजेल से
X

सबसे पहले लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों का मोम का पुतला लगना शुरू हुआ। इस म्यूजियम में अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन के मोम के पुतले हैं।

अब इस तरह के मैडम तुसाद म्यूजियम दिल्ली और पुणे के पास लोनावाला में भी बन चुके हैं। सिंगापुर के म्यूजियम में हाल-फिलहाल काजोल के वैक्स स्टेचू को लगाया गया है। इसका उद्घाटन करने काजोल अपनी बेटी न्यासा के साथ गई थीं।

Always been a Kajol fan 😉😉😜

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

इस हंसी-खुशी भरे माहौल में काजोल तब परेशान हो गई, जब उनके पतिदेव अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर कुछ अजीब तरह की कॉम्प्लिमेंट शेयर की। उन्होंने लिखा- मिलिए गूंगी काजोल से!

दरअसल, अजय ने इस स्टेचू की तारीफ करते हुए कहना चाहा कि यह पुतला सजीव बना है पर बोलता कुछ नहीं, यानी गूंगी काजोल। अपने पतिदेव के इस तरह के कमेंट्स काजोल को जरा भी रास नहीं आए।

पति के इस कमेंट के बाद काजोल ने नहले पर दहला मारते हुए खुद की सेल्फी उस स्टेचू के साथ लेते हुए अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया और पोस्ट में लिखा, ‘ऑलवेज बीइंग अ काजोल्स फैन।’

काजोल ने खुद को भी काजोल का फैन माना। उनका स्मार्ट कमेंट देखकर अजय ने जरूर उनको दाद ही दी होगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story