एक्टर जॉन अब्राहम जल्द शुरू करेंगे अपनी आने वाली फिल्म एक्शन फ्रेंचाइजी ‘अटैक'' की शूटिंग
‘अटैक'' एक फ्रेंचाइजी फिल्म है जिसकी कई फिल्में आएंगी। ‘अटैक'' फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2019 के शुरुआत में आने वाली है। इस फिल्म में अभिनेता जॉन अब्राहम में लीड में होंगे।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 20 May 2018 6:55 PM GMT
अभिनेता जॉन अब्राहम ने अपनी अगली एक्शन फ्रेंचाइजी ‘अटैक' के लिए काम शुरू कर दिया है। ‘ढिशूम', ‘फोर्स 2' और ‘रॉकी हैंडसम' जैसी एक्शन फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता ने इस फिल्म के लिए काम शुरू कर दिया है।
‘अटैक' एक फ्रेंचाइजी फिल्म है जिसकी कई फिल्में आएंगी। ‘अटैक' फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2019 के शुरुआत में आने वाली है। अभिनेता जॉन अब्राहम कहा कि मैं एक एक्शन फिल्म बनाने की योजना बना रहा हूं जो सभी फिल्मों की जननी होगी।
यह एक बड़ी फ्रेंचाइजी होने जा रही है। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि भारत ने इस तरह की एक्शन फिल्म नहीं देखी होगी। यह ‘अटैक' नाम की फ्रेंचाइजी है।
जॉन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखरण' के रिलीज होने की प्रतीक्षा कर रहे है। यह फिल्म 25 मई को रिलीज होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story