विराट के बाद अब अनुष्का खेलेंगी क्रिकेट, इस भारतीय महिला क्रिकेटर की बायोपिक में करेंगी काम
भारतीय क्रिकेट टीम के विराट कोहली की बल्लेबाजी का हर कोई दिवाना है। अब उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी क्रिकेट के मैदान में उतरने जा रही हैं। खबरों की मानें तो जल्द ही भारतीय गेंदबाज झूलन गो स्वामी पर बायोपिक बनने जा रही है। जिसमें अनुष्का, झूलन गो स्वामी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा कुछ समय से फिल्मों से दूर नजर आ रही हैं। ऐसे में उनके फैन्स भी उनको काफी मिस कर रहे है। इसी बीच फैंस के लिए खुशी की खबर सामने आई है। खबरों की माने तो अनुष्का जल्द ही फिल्म में नजर आने वाली हैं।
बॉलीवुड में बायोपिक फिल्मों का ट्रेंड चल रहा है। सबसे ज्यादा बायोपिक फिल्में क्रिकेट पर बन रही हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के विराट कोहली की बल्लेबाजी के सभी फैन हैं। अब उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी क्रिकेट के मैदान में उतरने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि भारतीय गेंदबाज झूलन गो स्वामी पर बायोपिक बन रही है। जिसमें अनुष्का, झूलन गो स्वामी का किरदार निभाएंगी। फिलहाल अनुष्का ने अभी इस बात की कोई पुष्टि नहीं की है।
अनुष्का शर्मा आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म जीरो में नजर आई थी। इस फिल्म को इतनी सक्सेस नहीं मिल पाई थी। इसके बाद अनुष्का ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था और फिल्मों से दूर होने की वजह इस फिल्म का फ्लोप होना बताया जा रहा था।
वहीं अनुष्का का कहना था कि अब वो इस मुकाम पर पहुच गई हैं, कि वे फिल्मो का चयन खुद कर सकती है। इसके साथ ही उन्होने ये भी कहा कि वे फिल्म समय बिताने के लिए नही करती हैं। अनुष्का ने भले ही कुछ दिनों के लिए फिल्मों से ब्रेक लिया हो लेकिन वे सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को अपडेट देती रहती हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी और विराट की फोटोज शेयर करती रहती हैं। फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद अनुष्का ने सारा समय पति और परिवार के साथ बिताया है।