Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

''धड़क'' के लिए जाह्नवी को मिली इतनी फीस, ईशान के हाथ लगा जैकपॉट

दिवगंत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर फिल्म धड़क से बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में जाह्नवी के अलावा ईशान खट्ट भी लीड रोल में हैं।

धड़क के लिए जाह्नवी को मिली इतनी फीस, ईशान के हाथ लगा जैकपॉट
X

दिवगंत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में जाह्नवी के अलावा ईशान खट्ट भी लीड रोल में हैं। फिल्म में जाह्नवी और ईशान दोनों की केमेस्ट्री दिखाई दे रही है।

लेकिन क्या आप जानते हैं जाह्नवी और ईशान दोनों को फिल्म के लिए कितनी फीस मिली है। कहा जा रहा है कि जाह्नवी कपूर को फिल्म धड़क के लिए 40-45 लाख रूपए मिले हैं।

वहीं अगर हम ईशान खट्टर की बात करें तो एक वेबसाइट के मुताबिक उन्हें इस फिल्म के लिए 60-70 लाख रूपए मिले हैं। इससे पहले ईशान फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में नजर आए थे।

फिल्म में जाह्नवी के पिता और बाहुबली का किरदार निभा रहे आशतोष राणा को 50 लाख रूपए फीस मिली है। वहीं फिल्म का बजट 25-30 करोड़ रूपए बताया जा रहा है।

फिल्म 20 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को शशांक खेतान डायरेक्ट कर रहे हैं जबकि करण जौहर ने फिल्म धड़क को प्रोड्यूस किया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story