Bride मैगजीन में दिखा जाह्नवी कपूर का सेक्सी लुक, अपने पहले क्रश का किया जिक्र
बॉलीवुड की ''धड़क'' गर्ल जाह्नवी कपूर इस बार ''ब्राइड'' मैगजीन के कवर पेज पर छाई है। हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपने पहले क्रश को लेकर खुलासा किया है।

बॉलीवुड की 'धड़क' गर्ल जाह्नवी कपूर इस बार 'ब्राइड' मैगजीन के कवर पेज पर छाई है। बता दें कि जाह्नवी कपूर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह अपना क्रश किसे मानती हैं।
जाह्नवी कपूर ने अपने क्रश के बारे में खुलासा करते हुए कहा है कि वह अपना क्रश दो लोगों को मानती हैं। पहला Bourne वेब सिरीज में आने वाले अभिनेता मैट डैमॉन और दूसरा हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार गुरु दत्त हैं।
बता दें कि जाह्नवी कपूर Bride मैगजीन के अक्टूबर महीने के इशू की फ्रंट कवर पर छाईं हैं। फोटो में जाह्नवी कपूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ दिख रही हैं। जाह्नवी कपूर अब करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में दिखेंगी।
फिल्म 'तख्त' में जाह्नवी के साथ करीना कपूर, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल लीड रोल में हैं। इसी जुलाई में जाह्नवी की फिल्म 'धड़क' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जाह्नवी के साथ ईशान खट्टर लीड़ रोल में थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App