Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

ईशा अंबानी की शादी में शरीक होने देवेंद्र फडणवीस समेत कई बॉलीवुड हस्तियां पहुंची उदयपुर

राजस्थान के उदयपुर में ईशा अंबानी की शादी की रस्मों के लिए तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी में लगातार महमानों का आना जारी है।

ईशा अंबानी की शादी में शरीक होने देवेंद्र फडणवीस समेत कई बॉलीवुड हस्तियां पहुंची उदयपुर
X

राजस्थान के उदयपुर में ईशा अंबानी की शादी की रस्मों के लिए तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी में लगातार महमानों का आना जारी है।

डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन भी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में शरीक होने के लिए उदयपुर पहुंच चुकी है। कहा जा रहा है कि हिलेरी के पति बिल क्लिंटन भी शादी में शरीक हो सकते हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या बच्चन समेत कई हस्तियां ईशा अंबानी और आनमद पीरामल की शादी में शरीक होने उदयपुर पहुंच चुकी है।

साथ ही यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ शादी में शरीक होने पहुंचे हैं। इससे पहले क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजली तेंदुलकर, बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, साक्षी धोनी और उनकी बेटी जीवा उदयपुर पहुंचे हैं।

इनके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन, सिद्धार्थ रॉय कपूर,जॉन अब्राहम,प्रिया रुंचल और जावेद जाफरी भी ईशा अंबानी शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंचे हैं।

ईशा अंबानी और आनंद पिरामल 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुातबिक ईशा अंबानी और आनंद पिरामल दो दिवसीय प्री-वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए देश-विदेश से 1800 मेहमानों को बुलाया गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story