इंडियाज मोस्ट वांटेड पोस्टर रिलीज: अर्जुन कपूर का सीक्रेट मिशन, दिखा इन्टेंस लुक
अर्जुन कपूर और अमृता पूरी की आने वाली फिल्म ''इंडियाज मोस्ट वांटेड'' का पहला पोस्टर आज रिलीज किया गया है।फर्स्ट लुक में अर्जुन काफी गंभीर लुक में दिखाई दे रहे हैं कब होगी फिल्म रिलीज, जानिए फिल्म की बाकि डिटेल।

आर्जुन कपूर(Arjun kapoor) और अमृता पूरी (Amrita Puri) की आने वाली फिल्म ''इंडियाज मोस्ट वांटेड''(India's Most Wanted) का पहला पोस्टर आज रिलीज किया गया है। ''इंडियाज मोस्ट वांटेड'' एक बॉलीवुड एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसे राज कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। फिल्म ''इंडियाज मोस्ट वांटेड'' एक सीक्रेट मिशन पर आधारित है जिसमें एक आतंकवादी को ट्रैक करने और बिना गोलीबारी के उसे गिरफ्तार करने के बारे में है।
फिल्म में अर्जुन कपूर(Arjun kapoor) के किरदार का नाम प्रभात है जो काफी गंभीर किरदार है अर्जुन ने अपने रोल के लिए काफी मेहनत की है। फिल्म में अर्जुन कपूर, अमृता राव, राजेश शर्मा, शांतिलाल मुखर्जी सहित कई जाने माने कलाकार हैं। फिल्म को लिखा है राज कुमार गुप्ता ने और फिल्म का संगीत दिया है अमित त्रिवेदी ने। फॉक्स स्टार स्टूडियो और रापचिक फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' 24 मई 2018 को रिलीज होने वाली है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App