IGT स्टार का बुरा हाल: सलमान ने कहा था हैट्स ऑफ, पति ने कह दिया लंगड़ी
शुभरीत ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने परिवार तथा अपनी उम्र के बारे में उन्हें गलत जानकारी दी।

X
haribhoomi.comCreated On: 1 Aug 2014 12:00 AM GMT
चंडीगढ़. इंडियाज गॉट टैलेंट 5 की मशहूर डांसर शुभरीत जिसने अपने डांस से पूरे भारत को आश्चर्य में डाल दिया था तथा जिनकी तारीफों के पुल सलमान खान ने बांधे थे, उसी शुभरीत को उनके पति ने लंगड़ी कहा तथा धोखा दिया। शुभरीत एक सड़क हादसे का शिकार हुई थीं जिसके बाद उन्हें अपना एक पैर कटवाना पड़ा । शुभरीत की शादी 5 जून 2014 को मालेरकोटला में यश मक्कड़ से हुई थी। यश एक जिम संचालक है तथा अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में रहता है। शुभरीत ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने परिवार तथा अपने उम्र के बारे में उन्हें गलत जानकारी दी। यश ने शुभरीत को बताया था कि उसके माता-पिता लंदन में रहते हैं और यदि उन्हें सच का पता लगेगा तो वह शादी को तैयार न होंगे, लेकिन शादी के बाद धीरे-धीरे उसे सच का पता चला कि यश का परिवार चंडीगढ़ में रहता है।
एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की खबरों के अपडेट पाने के लिए लाइक करें - HBentertainment
यश और शुभरीत मोहाली के एक किराये के मकान में रहते थे उस घर का किराया भी वही दे रहीं थी। शादी के बाद राज खुल गया, यश ने उसके खाते से 1.45 लाख रूपये निकलवा लिया तथा छह लाख रूपये की मांग भी रखीं। जब उसने मना किया तो यश ने उसे लंगड़ी कहा तथा 21 जुलाई को घर से अपना सामान लेकर चला गया। लेकिन बाद में पुलिस ने दोनों की बातचीत कराकर साथ रहने का समझौता करवा लिया था लेकिन यश घर वापस नहीं आया। जिसके बाद शुभरीत ने प्रेस कांफ्रेंस करने का निर्णय लिया।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए- शुभरीत के पति की सच्चाई, उसका जिंदगी जीने का जज्बा -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
feedback - entertainment@haribhoomi.com
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story