यूरोपीय संघ फिल्म समारोह की मेजबानी करेगा भारत, 11 शहरों में होगा कार्यक्रम
यूरोपीय संघ फिल्म समारोह की मेजबानी इस बार भारत करेगा। यूरोपीय संघ के 23 देशों की फिल्मों का समारोह 18 जून से शुरु होगा जिसका उद्घाटन सूचना प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर करंगे।

यूरोपीय संघ फिल्म समारोह की मेजबानी इस बार भारत करेगा। यूरोपीय संघ के 23 देशों की फिल्मों का समारोह 18 जून से शुरु होगा जिसका उद्घाटन सूचना प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर करंगे।
आपको बता दें कि समारोह 18 जून से 24 जून तक चलेगा। इस फिल्म समारोह में यूरोप के 23 देश शामिल होंगे। समारोह पहले दिल्ली में होगा। इसके बाद देश के दस अन्य शहरों में भी कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा।
इन शहरों में जयपुर, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे, पोर्ट, गोवा, विशाखापत्तनमस, त्रिसूर और पुडुचेरी शामिल हैं। देश की राजधानी दिल्ली में यह समारोह सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में होगा।
यूरोपीय संघ फिल्म महोत्सव का आयोजन फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा किया गया है। फिल्म समारोह का आयोजन सूचना प्रसारण मंत्रालय, फिल्म समारोह निदेशालय और यूरोपीय संघ मिलकर कर रहे हैं।
इस मौके पर यूरोपीय संघ प्रतिनिधिमंडल के उप प्रमुख रेमंड मेगिस और कटरीना क्रंकोवा भी मौजूद रहेंगी। आपको बता दें कि यूरोपीयन यूनियन के कुल 28 देश हैं। इसमें से 23 देशों की फिल्में दिखाई जाएंगी जिनमें फ्रांस, जर्मनी, इटली, हंगरी, पोलैंड, स्पेन आदि देश शामिल हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App