बॉलीवुड से ज्यादा भोजपुरी सिनेमा में दिखता है देश प्रेम का जज्बा, देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
15 अगस्त 2018 को भारत देश अपना 71 वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। करीब 200 साल की अंग्रेजों की हुकूमत से भारत को आजादी मिली और 15 अगस्त की सुबह नई किरण का उदय हुआ।

15 अगस्त 2018 को भारत देश अपना 71 वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। करीब 200 साल की अंग्रेजों की हुकूमत से भारत को आजादी मिली और 15 अगस्त की सुबह नई किरण का उदय हुआ।
इसे भी पढ़ेः अंडरवर्ल्ड की स्याह हकीकत को बड़े पर्दे पर उतारेंगे रामगोपाल वर्मा, फिल्म में दिखेंगे दाउद के काले कारनामे
भारत को आजादी दिलाने के लिए कई क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों के बलिदान दिए । जिनमें मंगल पांडे, बाल गंगाधर तिलक, सुभाष चंद्र बोस आदि ने भारत की आजादी के लिए अपने प्राणों को कुर्बान कर दिया।
बॉलीवुड जगत ने आजादी और आर्मी पर कई फिल्में बनाई हैं। हिंदी सिनेमा ने भारत की आजादी पर अपना अहम योगदान दिया है। साथ ही भोजपुरी सिनेमा ने भी भारत की आजादी पर अपने को साबित किया है।
भोजपुरी सिनेमा ने भी आजादी पर कई फिल्में बनाई हैं। जैसे 'बॉर्डर', 'इंडिया वर्सेज पाकिस्तान', 'गदर', 'फौजी एगो योद्धा' आदि। इन फिल्मों के माध्यम से भोजपुरी इंडस्ट्री ने महान क्रांतिकारियों को श्रृद्धांजलि दी।
इसी साल ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर, जो कि बॉर्डर पर तैनात जवानों के जीवन पर आधारित थी। कैसे वह जीवन जीते हैं और युद्ध के समय कठिनाओं का सामना करते हुए वह भारत पर आंच नहीं आने देते। फिल्म में दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, अवधेश मिश्रा आदि कलाकार लीड रोल में थे।
इसे भी पढ़ेः घर-घर में पहचाने जाने वाले गब्बर सिंह को था इस चीज का शौक, एक दिन में कई बार करते थे ये काम
भोजपुरी स्टार रानी चटर्जी और शिवम तिवारी की फिल्म 'फौजी- एगो योद्धा' देशभक्ति पर आधारित फिल्म थी। फिल्म को पराग पाटिल ने डायरेक्ट किया था। जबकि कई गानों को उदित नारायण ने गाया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App