श्रीदेवी, शशि कपूर, करूणानिधि समेत अन्य को श्रद्धांजलि देगा IIFA
बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव (आईफा) के 49वें संस्करण में मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। श्रीदेवी की साल के शुरू में 55 वर्ष की उम्र में दुबई में असमय मौत हो गई थी। वह दुर्घटनावश बाथटब में डूब गई थीं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 18 Nov 2018 5:20 AM GMT
बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव (आईफा) के 49वें संस्करण में मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। श्रीदेवी की साल के शुरू में 55 वर्ष की उम्र में दुबई में असमय मौत हो गई थी। वह दुर्घटनावश बाथटब में डूब गई थीं।
आयोजकों ने एक बयान में कहा कि अभिनेत्री की अंतिम फिल्म ‘मॉम' को उत्सव में दिखाया जाएगा। इस फिल्म के लिए उन्हें 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब मरणोपरांत दिया गया था।
उन्होंने यह भी कहा कि उत्सव में दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना की फिल्में भी दिखाई जाएंगी। उनका निधन पिछले साल हुआ था। वह कैंसर से जंग हार गए थे।
आईफा के ‘होमेजिस' खंड में अभिनेता शशि कपूर, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करूणानिधि और निदेशक कल्पना लाजमी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। आईफा गोवा में 20 से 28 नवंबर तक आयोजित होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story