Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

लूलिया संग थिरके बॉबी देओल, इरफान समेत इन दिग्गजों ने आईफा 2018 में बनाई अपनी जगह, जानिए विनर्स की पूरी लिस्ट

आईफा का 19वां कार्यक्रम थाईलैंड के सियाम निर्मित थिएटर में आयोजित किया गया। जिसमें बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने अपनी कला के बदौलत लोगों का मनोरंजन किया।

लूलिया संग थिरके बॉबी देओल, इरफान समेत इन दिग्गजों ने आईफा 2018 में बनाई अपनी जगह, जानिए विनर्स की पूरी लिस्ट
X

आईफा का 19वां कार्यक्रम थाईलैंड के सियाम निर्मित थिएटर में आयोजित किया गया। जिसमें बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने अपनी कला के बदौलत लोगों का मनोरंजन किया। आईफा अवॉर्ड के लिए बॉलीवुड के कई सितारों ने तैयारियां की थी।

सभी ने अभी दमदार प्रदर्शन से स्टेज को हिला कर रख दिया। 'तम्मा-तम्मा' पर वरुण धवन ने मचाया धमाल। विघा बालन की फिल्म 'तुम्हारी सुलु' को आईफा में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। बता दें कि 'बरेली की बर्फी', 'हिंदी मीडियम', 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा', 'न्यूटन' सभी आईफा में बेस्ट फिल्म पाने की रेस में थी।

जबकि दिवगंत अभिनेत्री श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। पति बोनी कपूर ने यह अवॉर्ड लिया। साथ ही इरफान खान को फिल्म 'हिंदी मीडियम' के लिए बेस्ट एक्टर से नवाजा गया। इरफान फिल्हाल लंदन में अपनी बीमारी का इलाज करवा रहे हैं।

आईफा अवॉर्ड फंक्शन में कई बॉलीवुड सितारों ने अपना डांस परफॉर्मेंस दिया। अभिनेत्री रेखा ने 'प्यार किया कोई चोरी नहीं की' पर जमकर डांस किया। बॉवी देओल और लूविया वेंतर ने डांस कर स्टेज पर आग लगा दी। आईफा अवॉर्ड्स के विनर्स की लिस्ट-

बेस्ट स्टोरी- अमित वी मुरसुकर (न्यूटन)

बेस्ट डायरेक्शन- साकते चौधरी (हिंदी मीडियम)

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- कोंकणा सेन

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- अमाल मलिक, तनिष्क बागची

बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल- मेघना मिश्रा (मै कौन हूं)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल- अरिजीत सिंह (हवाएं)

बेस्ट लिरिक्स- नुसरत फतेह अली खान, ए 1 मेलोडी फना और मनोज मुंतशीर (मेरे रश्के कमर)

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story