'मैने प्यार किया' के संगीतकार राम लक्ष्मण का निधन, गायिका लता मंगेशकर ने दी भावभीनी श्रद्धांजली
फिल्म 'मैने प्यार किया' (Maine Pyaar Kiya) में बेहतरीन संगीत देने वाले प्रसिद्ध संगीतकार राम लक्ष्मण (Ram Laxman) नहीं रहे। प्रसिद्ध संगीतकार राम लक्ष्मण का असली नाम विजय पाटिल था

'मैने प्यार किया' के संगीतकार राम लक्ष्मण का निधन, गायिका लता मंगेशकर ने दी भावभीनी श्रद्धांजली
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की पहली सुपर डुपर हिट फिल्म 'मैने प्यार किया' (Maine Pyaar Kiya) में बेहतरीन संगीत देने वाले प्रसिद्ध संगीतकार राम लक्ष्मण (Ram Laxman) नहीं रहे। प्रसिद्ध संगीतकार राम लक्ष्मण का असली नाम विजय पाटिल था। शनिवार सुबह तड़के हॉर्ट अटैक आने की वजह से उन्होंने दम तोड़ दिया। नागपुर स्थित अपने घर पर 79 वर्षीय राम लक्ष्मण ने अंतिम सांसे ली। संगीतकार ने बॉलीवुड की तमाम हिट फिल्मों में संगीत दिया है। उन्होंने 'तराना', 'मैने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ-साथ है' जैसी फिल्मों में शानदार संगीत दिया था।
इस बात की जानकारी उनके बेटे ने दी। उनके बेटे ने एक मीडिया को बताया, 'मेरे पिता का निधन शनिवार सुबह 2 बजे को हो गया है। उनकी मृत्यु हॉर्ट अटैक आने के कारण हुई है। उन्हें कुछ ही दिनो पहले कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज लगी थी, जिसके बाद से उन्हें काफी कमजोरी महसूस हो रही थी और इसके लिए डॉक्टर उनका ट्रीटमेंट कर रहे थे।'
Mujhe abhi pata chala ki bahut guni aur lokpriya sangeetkar Ram Laxman ji (Vijay Patil) ji ka swargwas hua. Ye sunke mujhe bahut dukh hua. Wo bahut acche insaan the.Maine unke kai gaane gaaye jo bahut lokpriya hue. Main unko vinamra shraddhanjali arpan karti hun. pic.twitter.com/CAqcVTZ8jT
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) May 22, 2021
मशहूर गायिका लता मंगेशकर(Lata Mangeshkar) ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए संगीतकार को श्रद्धांजली दी हैं। लता ने लिखा, 'मुझे अभी पता चला कि बहुत गुणी और लोकप्रिय संगीतकार राम लक्ष्मण जी (विजय पाटिल) जी का स्वर्गवास हुआ। ये सुनके मुझे बहुत दुख हुआ। वो बहुत अच्छे इंसान थे। मैने उनके कई गाने गाये जो बहुत लोकप्रिय हुए। मै उनको विनम्र श्रद्धांजली अर्पन करती हूं।' बता दें कि लता मंगेशकर ने उनके 'माइन माइन', 'दीदी तेरा देवर दीवाना', और 'कबूतर जा जा' जैसे कई गाने गाये जो हिंदी सिनेमा में बहुत फेमस हुए।