नच बलिए 8 में रितिक ने छोटे परदे की बहुओं के साथ लगाए ठुमके
रितिक रोशन काबिल के वर्ल्ड टेलीविजन प्रिमियर को प्रमोट करने आए थे।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 16 April 2017 11:19 AM GMT Last Updated On: 16 April 2017 11:19 AM GMT
अपनी सुपरहिट फिल्म काबिल के वर्ल्ड टेलीविजन प्रिमियर को प्रमोट करने रितिक रोशन नच बलिए 8 शो में गेस्ट बनकर शामिल हुए। जब सभी जोड़ियां अपने पार्टनर के साथ ठुमके लगाने को तैयार थी तब रितिक भी मंच टीवी की मशहूर बलियों के साथ खिरकने से खुद को नहीं रोक पाए।
रितिक ने नच बलिए शो में जमकर मस्ती की और धमाल किया। इसके साथ ही वह दर्शकों को सबसे ज़्यादा पसंद आने वाली जोड़ी दिव्यांका और विवेक दहिया से भी बहुत इम्प्रेस हुए।
दिव्यांका और विवेक के बीच की केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद करते है और अब तो इनकी तारीफ़ों के पुल ख़ुद रितिक रोशन भी बांधने लग गए है।
हाल ही में एक एपिसोड में रितिक यहां गेस्ट बन कर गए थे। रितिक इस शो में अपनी फिल्म काबिल के टेलीविजन प्रिमियर को प्रमोट करने आए थे।
यहां जब जज मोहित सूरी ने विवेक से पूछा कि क्या वो दिव्यांका की शोहरत और स्टारडम से जलते नहीं है? तो विवेक ने जवाब दिया कि वह इस बात पर गर्व करते हैं। जलते नहीं है।
रितिक ने न बस शो में डासिंग जोड़ियों की परफोर्मेंस को खब एंजॉय किया बल्कि उन्होंने खुद भी टीवी सीरियल की फेवरेट हीरोइनों के साथ डांस भी किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story