India''s Raw Star: जानिए शो के 10 प्रतिभागियों के बारे में, दंग रह जाएंगे जानकर इनके राज
सभी गायक एक से बढकर एक है

मुंबई. इंडियाज रॉ स्टार जो की पिछले महीने काफी जोर-शोर के साथ शुरू हुआ था। जल्द ही अगले संस्करण के लिए तैयार है। इसके पांच प्रतिभागी दर्शन, मोहित और ऋतुराज बाकी सब से काफी आगे चल रहे है। पहली बार भारत के किसी रियलिटी शो में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी अपने खुद के लिखे और कंपोज़ किए हुए गीत गा रहें है। हनी सिंह जो की शो में जज की भूमिका निभा रहें है ने कहा- वो खुद इस टैलेंट के प्रशंसक है। ये टैलेंट शो रूढ़िवादी सोच को तोड़ने में कारगर सिद्ध होगा। चलिए आपको शो के प्रतिभागियों से परिचित करवाते है।
1. रिमी नीके- ये थाईलैंड में रहने वाली भारतीय है। इन्हे 6 भाषाओं में गाने में महारत हासिल है। ये अगली पीढ़ी की परफ़ॉर्मर है और अभी से इनके पास ‘स्कूटर’ नाम से एक मूव है जो की हनी सिंह को भी पसंद है।
2. जेफरी इक़बाल- ये अमेरिका में जन्मे भारत-पाकिस्तानी माता-पिता की संतान है। संगीत से उनके प्यार को अभी कम ही समय बिता है। कमजोर हिंदी होने के बावजूद वो क्लासिकल कई लोगों से अच्छा गाते है। हारमोनियम और टेबल पर उनकी पकड़ मज़बूत है। 31 साल के जेफरी के अनुसार संगीत अभिव्यक्ति और जज्बात का एक माध्यम है।
3. दर्शन रावल- 19 साल के इस अहमदाबादी को महिलाओ का काफी ध्यान मिल रहा है। दर्शकों के प्यार की वजह से ही वो पिछले चार हफ़्तों से एक नंबर पर डटे हुए है। उनके कुछ मूल गाने विज्ञापन फिल्मों और गुजराती फिल्मों में इस्तेमाल हो चुके है। इसके अलावा उनके कुछ सोलो भी रिलीज़ हो चुके है।
4. मोहित गौड़- जयपुर के इस लड़के को अब ‘कपकेक’ के नाम से जाना जाता है क्यूंकि उनका एक गाना कपकेक के ऊपर था। अपने माता-पिता के लिए वो इंजीनियरिंग जबकि खुद के लिए संगीत की शिक्षा ले रहे है। वे ऐसे गाने लिखते है जो की एक कहानी कहती हो। अधिक बोलने वाले और थोड़े शरारती नेचर के मोहित दूसरे स्थान पर है। प्रियंका चोपड़ा ने स्वीकार किया है की वो उनकी प्रशंसक है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App