ये दिग्गज फिल्म अभिनेता ने कई महिलाओं से करता था ''गंदी बात'', ऐसे हुआ खुलासा
फेमस हॉलीवुड एक्टर मॉर्गन फ्रीमैन पर 8 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 26 May 2018 9:24 PM GMT
फेमस हॉलीवुड एक्टर मॉर्गन फ्रीमैन पर 8 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। मॉर्गन ने यह कहते हुए माफी मांगी है कि उनका इरादा कभी भी किसी को असहज करने का नहीं था।
वहीं, इन आरोपों के बाद स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड (एसएजी) यह निर्धारित करने की प्रक्रिया में है कि क्या उसके लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार को हासिल कर चुके एक्टर के संबंध में कोई कार्रवाई जरूरी है?
कई महिलाओं ने, जिनमें पत्रकार भी शामिल हैं, ने मॉर्गन द्वारा यौन उत्पीड़न की घटनाओं का जिक्र किया है। 80 वर्षीय मॉर्गन का फिल्मी करियर 50 साल से ज्यादा समय का है।
एक प्रमुख न्यूज वेबसाइट ने कुल 16 लोगों ने बात की, जिसमें से 8 प्रत्यक्षदर्शी और 8 पीड़ित होने का दावा करने वाली महिलाएं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मॉर्गन ने फिल्मों की शूटिंग के दौरान उनके साथ सेट पर अनुचित व्यवहार किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story