Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Holi Special 2022: ये फिल्में बना सकती है होली को और भी रंगीन, तो हो जाइये रंगों से सराबोर इन ब्लॉकबस्टर्स के साथ

बॉलीवुड फिल्मों में हर त्यौहारों को खास जगह दी गयी है। इस लिस्ट में निश्चित रूप से होली का नाम नाम टॉप पर है। होली खुशियों से भरे रंगों का पावन पर्व है। समाज को आकार देने में फिल्मों की अहम भूमिका रही है। खासतौर पर बॉलीवुड फिल्में अनजाने में होली को इस हद तक रोमांटिक कर देती हैं जो आम जिन्दगी में काफी मुश्किल है।

Holi Special 2022: ये फिल्में बना सकती है होली को और भी रंगीन, तो हो जाइये रंगों से सराबोर इन ब्लॉकबस्टर्स के साथ
X

बॉलीवुड फिल्मों में हर त्यौहारों को खास जगह दी गयी है। इस लिस्ट में निश्चित रूप से होली (Holi 2022) का नाम नाम टॉप पर है। होली खुशियों से भरे रंगों का पावन पर्व है। समाज को आकार देने में फिल्मों की अहम भूमिका रही है। खासतौर पर बॉलीवुड फिल्में अनजाने में होली को इस हद तक रोमांटिक कर देती हैं जो आम जिन्दगी में काफी मुश्किल है। फिल्म 'रांझणा' से लेकर 'कबीर सिंह' तक होली के ये सीन्स देख आप भी रोमांटिक हो जाएंगे। इस स्पेशल त्यौहार को आप इन फिल्मों के जरिए और भी खास बना सकते हैं।

कबीर सिंह (kabir singh)

अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक 'कबीर सिंह' को शायद ही कोई भुला पाया होगा। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा आडवानी की जोड़ी तारीफ़ के लायक थी।

डर (Darr)

शाहरुख खान की 'डर' एक और ऐसी फिल्म है जो दर्शकों को रंगों के इस त्योहार में एक अलग सा एहसास देती है। 'अंग से अंग लगाना' गाना इस फिल्म की जान है।

रांझणा (Raanjhanaa)

दो स्कूली बच्चे बाहर सड़कों पर मिलते हैं जहां होली मनाया जा रहा है। होली के मौके पर धनुष सोनम कपूर को रंग लगाते नजर आते हैं। यह फिल्म का सबसे रोमांटिक सीन है। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी।

मोहब्बतें (Mohabbatein)

शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन मल्टी स्टारर फिल्म 'मोहब्बतें' सारे मतभेदों को भूलने को मजबूर कर देता है। इस फिल्म में होली के दौरान शाहरुख़ खान खूब मस्ती करते नजर आते हैं। फिल्म की कहानी काफी ट्रैजिक और रोमांटिक है।

बागवान (Baghban)

बिग बी अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी स्टारर यह फैमिली ड्रामा आप होली के दिन ओने फैमिली के साथ बैठकर एन्जॉय कर सकते हैं। फिल्म की कहानी में होली स्पेशल सोंग 'होली खेले रघुबीरा' ने खूब रंग भरे हैं।

ये जवानी है दीवानी (Yeh Jawaani Hai Deewani)

आप अपने होली को 'ये जवानी है दीवानी' फिल्म को देख और भी खास बना सकते हैं। फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी होली के दौरान धमाल मचाती नजर आती है।

और पढ़ें
Next Story