Holi 2019 : तबियत फड़का देने वाले टॉप 5 भोजपुरी गीत
होली को अगर अबीर, गुलाल के साथ भोजपुरी के चटपटे गीतों का साथ मिल जाये तो होली का रंग और भी गहरा हो जाता है । रंगों के इस त्यौहार पर हम आपके लिए लाये हैं कुछ ऐसे मस्ती-मजाक बहरे भोजपुरी गाने जो आपकी होली को और भी बेहतर बना देंगे।

भोजपुरी गानों और होली का चोली दामन का साथ है और बिना भोजपुरी गानों के होली की मस्ती और उसके नशे की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो भोजपुरी गानों का रसिया न हो। अबीर, गुलाल के भोजपुरी के चटपटे होली गीतों का साथ मिल जाये तो होली का रंग और भी गहरा हो जाता है । रंगों के इस त्यौहार पर हम आपके लिए लाये हैं कुछ ऐसे मस्ती-मजाक बहरे भोजपुरी गाने जो आपकी होली को और भी बेहतर बना देंगे ।
रंग डाला पे काहे भागेलु
खेसारी लाल यादव का हिट होली गीत 'रंग डाला पे काहे भागेलु' एक ऐसा गाना है जिसे देख होली खेलने की चाह और भी बढ़ जाती है। भोजपुरी गानों के बादशाह खेसारीलाल यादव का हर होली गीत अपनी मस्ती और होली के जोश को दोगुना कर देता है है । इस गाने को गया है खेसारी लाल यादव संगीत दिया है आशीष वर्मा ने और लिखा है श्याम देहाती ने।
कूलर कुर्ती में
खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह का गाना 'कूलर कुर्ती में' सुपरहिट भोजपुरी गाना है। गाने का संगीत दिया है 'रजनीश मिश्रा ने और गाने को लिखा है श्याम देहाती ने। निदेशक हैं संजय कुमार गुप्ता और अमित श्रीवास्तव। इस गाने को यूट्यूब पर 156,118,345 बार देखा जा चुका है ,आप भी सुनिए ये गाना और लीजिये इस जबरदस्त गाने का आनंद।
'आम्रपाली तोहरे खातिर'
'आम्रपाली तोहरे खातिर' गाने का जलवा लोगों को अपनी और आकर्षित कर रहा है। सुपर सेक्सी आम्रपाली दुबे के लटकों-झटकों से भरपूर यह गाना श्रोताओं को बहुत पसंद आ रहा है। इस गाने को गाया है इंदु सोनाली और अनुज तिवारी ने । गीत को लिखा है यादव राज ने और संगीत दिया है अनुज तिवारी ने । यह गाना भोजपुरी फिल्म 'लव के लिए कुछ भी करेगा' का है और इसे अबतक 15,675,115 बार देखा जा चूका है। आप भी देखिये वीडियो और मजा लीजिये।
जोगीरा सारा रा रा
'पापु लाल यादव' की आवाज और 'बस्कीत चौरसिया' का लिखा हुआ होली गीत 'जोगीरा सारा रा रा' सही मायनों में होली और होली के सुरूर को दर्शाता है। जवान दिलों में होली की उमंग और तरंग को नस नस में भरता 'जोगीरा सारा रा रा' बहुत पॉपुलर गीत है जिसे यूट्यूब पर भी 3,687,613 देखा जा चूका है । गीत का म्यूजिक दिया है अशोक राव ने जो श्रोताओं को बरबस झूमने पर मजबूर कर देता है।
'कहां डाली रंगवा, लालै लाल ओढ़नी ओढ़ले बाड़ू'
'कहां डाली रंगवा, लालै लाल ओढ़नी ओढ़ले बाड़ू' खेसारी लाल यादव का सुपरहिट होली गीत है जिसे यूट्यूब पर 11,271,182 बार देखा जा चूका है। इस सुपरहिट होली गीत का म्यूजिक दिया है शंकर सिंह ने और गीत को लिखा है आजाद सिंह ने। खेसारीलाल यादव नटखट गीतों और मस्ती मजाक के लिए जाने जाते हैं । आप भी देखिये यह गीत और अपनी होली की मस्ती को और भी बढ़ाइए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Holi Bhojpuri Song Holi Song 2019 Holi Lokgeet Holi Best Lokgeet Holi Behtareen Lokgeet Lokgeet Lokgeet Best khesarilal lokgeet Latest Bhojpuri Song khesari song Khesari Lal Yadav holi song holi me ke boli Bhojpuri song BHOJPURI HOLI Song Latest Bhojpuri Song khesari lal song Khesari Lal Yadav holi song holi me ke boli Bhojpuri song BHOJPURI HOLI Song Bhojpuri Top 5 holi song top five holi song best holi song new holi song holi song 2019 2019 holi song khesarilal holi song pawa