दुनिया में सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप-10 अभिनेत्रियों में दीपिका
फोर्ब्स की इस लिस्ट में हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली अभिनेत्री हैं।

X
haribhoomi.comCreated On: 24 Aug 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में शुमार दीपिका पादुकोण दुनिया में सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हो गई हैं। फोर्ब्स मैगजीन की मंगलवार को जारी सूची में दीपिका दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में 10वें पोजिशन पर हैं।
फोर्ब्स की इस लिस्ट में हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस को साल 2016 में दुनिया में सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली अभिनेत्री बताया गया। लॉरेंस लगातार दूसरे साल इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं। हंगर गेम्स सीरीज की फिल्मों के लिए मशहूर लॉरेंस की इस साल की कमाई 46 मिलियन डॉलर रही।
हालांकि 2015 की तुलना में इसमें 11.5 फीसदी कमी देखने को मिली. उनकी आने वाली फिल्म 'पैसेंजर्स' के लिए उन्हें बड़ा मेहनताना मिलने की खबर है। इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर मकार्थी हैं, जिनकी पिछले साल की कमाई 33 मिलियन डॉलर आंकी गई है। वहीं फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर्स' की 'वंडर विमेन' स्कार्लेट जोहानसन 25 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।
2015 की तुलना में उनकी कमाई में 30 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं इन सबके बीच हॉलीवुड की अपनी पहली फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की इस साल की कमाई 10 मिलियन डॉलर आंकी गई है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story