Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणवी गाना नखरा हुआ रिलीज, देसी वर्ल्ड वाइड ने किया है रैप

हरियाणवी सिंगर वाईटूए (Y2A) ने रिलीज किया अपना हरियाणवी गाना नखरा।

हरियाणवी गाना नखरा हुआ रिलीज, देसी वर्ल्ड वाइड ने किया है रैप
X

आजकल हरियाणवी गानों का लोगों के बीच क्रेज साफ देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर हरियाणवी गाने खूब सर्च किये जाते है और अब लॉकडाउन खुलने के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में फिर से वही रौनक लौटती दिखाई दे रही है।

हाल ही में हरियाणवी सिंगर वाईटूए (Y2A) ने अपना एक गाना रिलीज किया है जो कि एक हरियाणवी मैशअप है। गाने का नाम है "नखरा"। इस गाने की बात की जाए तो जहां वाईटूए (Y2A) ने इसे अपनी आवाज से सजाया है। वहीं देसी वर्ल्ड वाइड ने इसमें रैप करके इस गाने को और खूबसूरत बना दिया है। गाना इतना बेहतरीन है कि आपको ये गाना बेहद पसंद आएगा। लोगों को यह गाना बेहद पसंद भी आ रहा है। इस गाने को टी-सीरीज ने रिलीज किया है।

हरिभूमि से बात करते हुए देसी वर्ल्ड वाइड ने बताया कि उनको म्यूजिक के लिए पैशन शुरू से ही था। वह अपने कॉलेज के टाइम से ही लिखने लगे थे। उन्होंने ने बात करते हुए कहा कि वह रैप लिखा करते थे और कई रैप उन्होंने लिखे भी है। उनका कहना है कि रैप का मतलब रिदम एंड पोएट्री से होता है।

देसी वर्ल्ड वाइड ने बताया कि जब वह लिखते थे तो उनके दोस्तों ने उनको कहा कि वे अगर अच्छा लिखते है तो खुद क्यों नहीं ट्राई करते है। देसी वर्ल्ड वाइड ने बताया कि जब वह हॉलिडे के लिए इंडिया आये हुए थे तब उनकी मुलाकात वाईटूए (Y2A) से हुई थी। जब वह उनसे मिले तब यह गाना कम्पलीट नहीं हुआ था। वाईटूए (Y2A) से मुलाकात के बाद तय किया गया कि इस गाने में देसी वर्ल्ड वाइड रैप करेंगे। बताते हुए उन्होंने कहा वह सिर्फ 15 या 16 दिन के लिए भारत आये थे। उसी टाइम में इस गाने को बना कर पूरा शूट भी किया गया था।

अपने गाने को लेकर देसी वर्ल्ड वाइड बहुत ही उत्साहित है और उन्होंने दर्शकों से कहा कि लोग गाने को सुने और देखें। यह गाना पूरी तरह से हरियाणवी नहीं है। हम लोगों ने इसको थोड़ा सा अर्बन टच देने का कोशिश किया है।

उन्होंने कहा कि जो लोग हरियाणवी नहीं है या हरियाणवी नहीं समझते है। वो भी इस गाने को पूरी तरह से समझ पाएंगे और एन्जॉय करेंगे। उन्होंने लोगों से अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर गाने का फीडबैक देने को भी कहा।

यहां देखें गाना:



और पढ़ें
Next Story