Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

भले की फिल्में कम चली हो पर लग्जरी के मामले में हिट हैं सोनम कपूर, आलीशान जिंदगी के साथ है करोड़ों की नेट वर्थ

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सोनम कपूर (Sonam Kapoor) आज अपना 37वां जन्मदिन (Sonam Kapoor Birthay) मना रही है। एक्ट्रेस फैंस के बीच एक गोल्डन हार्ट है जो दुनिया भर में अपने एक्टिंग, फैशन और फिल्म निर्माण कौशल से दिलों पर राज कर रही हैं। सोनम कपूर को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। उन्होंने रणबीर कपूर के ओपोजिट फिल्म सावरियां से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

भले की फिल्में कम चली हो पर लग्जरी के मामले में हिट हैं सोनम कपूर, आलीशान जिंदगी के साथ है करोड़ों की नेट वर्थ
X

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सोनम कपूर (Sonam Kapoor) आज अपना 37वां जन्मदिन (Sonam Kapoor Birthay) मना रही है। एक्ट्रेस फैंस के बीच एक गोल्डन हार्ट है जो दुनिया भर में अपने एक्टिंग, फैशन और फिल्म निर्माण कौशल से दिलों पर राज कर रही हैं। सोनम कपूर को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। उन्होंने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के ओपोजिट फिल्म सांवरिया (Saawariya) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वैसे तो वह ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आई लेकिन इस बात में कोई दोराय नहीं है कि सोनम बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्रियों में से एक है। अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेटी और दिग्गज बिजनेसमेन आनंद आहूजा (Anand Ahuja) की पत्नी सोनम एक लग्जरियस लाइफ को फॉलो करती है। एक्ट्रेस के पास बेशकीमती चीजे हैं जो आम इंसान एफोर्ड नहीं कर सकते हैं।

सोनम कपूर की नेट वर्थ

एक अंग्रेजी वेबसाइट की माने तो सोनम कपूर की टोटल नेट वर्थ (Sonam Kapoor Net Worth) 13 मिलियन अमरीकी डॉलर है वहीं इंडियन करेंसी में बात करें तो एक्ट्रेस 95 करोड़ रुपये की मालकिन है। मिली जानकारी के मुताबिक उनकी अधिकांश कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट से आती है। वह एक ब्रांड को प्रमोट करने के लिए 1-1.5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। उनकी सालाना कमाई 6 करोड़ के आसपास है।

चूंकि सोनम कपूर शादीशुदा है इसलिए उनकी नेट वर्थ उनके पति के नेट वर्थ पर भी डिपेंड करती है। रिपोर्ट्स की माने तो उनके पति आनंद अहूजा के बिजनेस का टर्नओवर 3000 करोड़ रुपये है। सोनम एक फिल्म निर्माता और एक टेलीविजन होस्ट भी है और उन्होंने कई रियल एस्टेट संपत्तियों में भारी निवेश किया है। इतनी बड़ी कमाई के साथ सोनम कपूर सरकार को सबसे अधिक टैक्स पे करने वाले सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हैं। सोनम कपूर कमाई के अलावा चैरिटी और सामाजिक कार्यों के मामले में भी कभी पीछे नहीं रहती हैं।

कई कीमती चीजों की मालकिन हैं सोनम कपूर

सोनम कपूर ने साल 2018 में अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की थी और उन्होंने सोनम को सगाई पर 90 लाख रुपये की अंगूठी पहनाई थी। सोनम कपूर मुंबई में रहती हैं जिसे उन्होंने 2014 में खरीदा था। इस रियल एस्टेट संपत्ति की कीमत 24.6 करोड़ रुपये है। सोनम ने अपने पति के साथ दिल्ली में भी एक बंगला खरीदा है। इसके अलावा वे लंदन में एक लग्जरियस प्रॉपर्टी के मालिक है। सोनम का कार कलेक्शन काफी एवरेज है और उनके पास दुनिया की कुछ बेहतरीन लग्जरी कारें हैं। एक्ट्रेस के पास मिनी कूपर, मर्सिडीज बेंज और ऑडी जैसी महंगी गाड़ियां हैं।

और पढ़ें
Next Story