Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

Birthday Special: शिल्पा शेट्टी कैसे बनी मिसेज राज कुंद्रा, जानिए लव स्टोरी की कहां हुई शुरुआत और कैसे पहुंची शादी तक बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी 8 जून को अपना बर्थडे मनाती हैं। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम शिल्पा की रियल लाइफ पर चर्चा करेंगें जो काफी इंटरेस्टिंग भी है। उनकी लव स्टोरीज के काफी किस्से हैं। लेकिन उनकी लव स्टोरी बिजनेस मैन राज कुंद्रा के साथ ही कम्पलीट हुई।

Happy Birthday Shilpa Shetty how became Mrs. Raj Kundra know her full love story
X

Birthday Special: शिल्पा शेट्टी कैसे बनी मिसेज राज कुंद्रा, जानिए लव स्टोरी की कहां हुई शुरूआत और कैसे पहुंची शादी तक बात

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Kundra) आज यानी कि 8 जून को अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। शिल्पा का जन्म 8 जून 1975 को मैंगलोर, कर्नाटका में हुआ था। उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यु फिल्म 'बाजीगर' से किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग फीमेल एक्टर का अवार्ड भी मिला था। शिल्पा की रील लाइफ की तरह उनकी रियल लाइफ भी काफी इंटरेस्टिंग हैं। उनकी लव स्टोरीज के काफी किस्से हैं। लेकिन उनकी लव स्टोरी बिजनेस मैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) के साथ ही कम्पलीट हुई। तो आइये आपको बताते हैं उनकी लव स्टोरी की शुरुआत कैसे हुई और कैसे वह शादी के बंधन में बंध गयी।


साल 2007 की शुरुआत में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने यूके (UK) रिएलिटी शो 'सेलेब्रिटी बिग ब्रदर' के सीजन 5 में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्हें इंटरनेशनल मीडिया में काफी कवरेज मिली। शिल्पा ने इस रिएलिटी शो में जीत हासिल की थी। उस दौरान शिल्पा के मैनेजर राज कुंद्रा के एक जानने वाले हुआ करते थे। बिजनेस मैन राज कुंद्रा शिल्पा के मैनेजर को अपने दुबई के एक दोस्त के जरिए जानते थे। अपने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान राज कुंद्रा ने बताया था कि शिल्पा के मैनेजर ने उन दोनो की मुलाकात करवाई थी। शिल्पा और राज की मुलाकात लंदन में हुई थी। राज जब पहली बार शिल्पा से मिले तो वह उनके फैन बनकर उन्हें मिले थे। दोनो की इस मुलाकात मे काफी हंसी मजाक भी हुआ जिसके बाद दोनो की दोस्ती हो गयी। शिल्पा की हर एक चीज़ राज को पंसद आने लगी और धीरे- धीरे दोनो में प्यार हो गया।


कुछ समय बाद राज ने शिल्पा को शादी के लिए प्रपोज किया जिसका जवाब शिल्पा ने न में दिया। क्योंकि शिल्पा का यह मानना था कि यह ज्यादा दिन तक चल नहीं पाएगी। इसका कारण था कि राज लंदन में रहते थे और शिल्पा देश छोड़ कर विदेश में शिफ्ट नहीं होना चाहती थी। तो अगले ही दिन राज ने मुंबई में एक घर खरीद लिया। राज ने इस बात का जिक्र मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में भी किया हैं। राज ने बताया कि उन्होंने मुंबई में खरीदे गए अपने घर की डील फोन पर ही कर ली थी। राज ने बताया कि घर खरीदने के बाद मैने शिल्पा को फोन किया और कहा तुमने बच्चन साहब का जलसा बंगला देखा हैं। मैने ठीक उसके सामने घर खरीद लिया हैं। शायद राज की यही बात शिल्पा को पसंद आ गयी और उन्होंने शादी के लिए हां कर दी।


शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्र की शादी 22 नवंबर 2009 में हुई थी। यह उस वक्त की ग्रैंड शादी थी। शिल्पा और राज के दो बच्चे है लड़का वियान और लड़की समीक्षा। अभी हाल ही में शिल्पा ने अपने बेटे का 9वां जन्मदिन मनाया था। इस खास मौके पर शिल्पा ने वियान को एक पेट डॉग गिफ्ट किया था।

और पढ़ें
Next Story