Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर इस लत के हो चुके हैं शिकार, जानिए मम्माज बॉय के बारे में कुछ अनसुनी बातें

बॉलीवुड में रणबीर कपूर ने एक रॉकस्टार के बल पर अपनी जगह बनाई है। करीना-करिश्मा की तरह रणबीर कपूर को भी अभिनय की कला विरासत में ही मिली।

बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर इस लत के हो चुके हैं शिकार, जानिए मम्माज बॉय के बारे में कुछ अनसुनी बातें
X

बॉलीवुड में रणबीर कपूर ने एक रॉकस्टार के बल पर अपनी जगह बनाई है। करीना-करिश्मा की तरह रणबीर कपूर को भी अभिनय की कला विरासत में ही मिली। रणबीर कपूर के माता-पिता बॉलीवुड में अपना नाम कमा चुके हैं।

रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 को हुआ था। साल 2007 में रणबीर ने बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म सांवरिया थी। लेकिन उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी। लोगों में रणबीर का जादू 'वेक अप सिड' से चला।

रणबीर कपूर की यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर क्रिटिक्स पुरस्कार मिला। बता दें कि रणबीर कपूर भी ड्रग्स के शिकार हो चुके हैं। रणबीर कपूर निकोटीन के आदी हो चुके हैं।

रणबीर कपूर ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। जैसे संजू, अजब प्रेम की गजब कहानी आदि। अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म संजू ने करीब 300 करोड़ की कमाई की है। संजू के इतने करोड़ कमाने के बाद अब रणबीर कपूर के अभिनय का पहिंया चल चुका है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story