अपनी पहली फिल्म के लिए प्रतीक बब्बर ने जीते इतने अवॉर्ड, मां स्मिता पाटिल को लेकर कही इतनी बडी बात
अभिनेता प्रतीक बब्बर का आज 32वां जन्मदिन है। प्रतीक बब्बर ने 2008 में आई फिल्म ''जाने तू या जाने ना'' से बॉलीवुड में कदम रखा।

अभिनेता प्रतीक बब्बर का आज 32वां जन्मदिन है। प्रतीक बब्बर ने 2008 में आई फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से बॉलीवुड में कदम रखा। जिसके बाद प्रतीक बब्बर ने हिंदी सिनेमा में अपना अहम योगदान देना शुरु कर दिया।
प्रतीक बब्बर ने इसके बाद बॉलीवुड में कई फिल्में की जिनमें से कुछ सुपरहिट हुई तो कुछ ने बॉक्स ऑफिस पर ही दम तोड़ दिया। प्रतीक बब्बर अभिनेता राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे हैं। स्मिता पाटिल की मौत प्रतीक के जन्म देते वक्त ही हो गई थी।
इसके बाद प्रतीक ने फिल्म 'धोबी घाट', 'दम मारो दम', 'आरक्षण', 'मुल्क' आदि फिल्में की। जिसे काफी अच्छे रिव्यूज मिले। प्रतीक बब्बर लेक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करते दिखाई दे चुके हैं।
बता दें कि प्रतीक ने रैप वॉक में लैंगिक समानता को दर्शया। वह आधे लड़के और आधी लड़की के रूप में नजर आए थे। जिसको लेकर उन्हें कोई पहचान नहीं पाया था।
प्रतीक का अपनी मां के साथ लगाव रहा है। वह चाहते हैं कि उनकी मां स्मिता पाटिल पर एक बायोपिका बने। जिसका नाम 'एक थी स्मिता' हो। स्मिता पाटिल अपने जमाने की मशहूर अदाकारा रह चुकी हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Prateik Babbar Happy Birthday Prateik Babbar Prateik Babbar Birthday Prateik Babbar Turns to 32 हैप्पी बर्थडे प्रतीक बब्बर Prateik Babbar Wife Prateik Babbar Movies Prateik Babbar Biography Prateik Babbar Age Prateik Babbar Family Prateik Babbar Mother Prateik Babbar Instagram Prateik Babbar Upcoming Movies Prateik Babbar Controversy Prateik Babbar Marriage Pics Prateik Babbar Amy Jackson Tatoo Prateik Babbar Amy Jackson Prateik Babbar Fiance Prateik Babbar Gran