Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

Birthday Special: कभी इंडियन आइडल की कंटेस्टेंट रही नेहा कक्कड़, आज है इस सिंगिंग रिएलिटी शो की जज

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। उत्तराखंड के ऋषिकेश में जन्मी नेहा कक्कड़ 4 साल की उम्र में जगराते में माता की भेंटे गाती थी। एक जमाने में सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' (Indian Idol) की कंटेस्टेंट रही नेहा कक्कड़ आज उसी शो को जज करती हैं।

Happy Birthday Neha Kakkar once a contestant of Indian Idol today is the judge of this singing reality show
X

Birthday Special: कभी इंडियन आइडल की कंटेंस्टेंट रही नेहा कक्कड़, आज है इस सिंगिंग रिएलिटी शो की जज 

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। माता के भेंटे गाने से लेकर के बॉलीवुड की फिल्मों में प्लेबैक सिंगर बनने तक की नेहा की कहानी काफी इंटरेस्टिंग हैं। नेहा कक्कड़ आज फिल्म इंडस्ट्री में जाना माना नाम है। नेहा के आज लाखो- करोड़ो चाहने वाले हैं पर सिंगर नेहा कक्कड़ की जिंदगी में एक समय ऐसा भी था जब उन्हें अपनी खराब आर्थिक स्थिती के चलते माता के जगरातों में भजन गाने पड़ते थे। नेहा ने बहुत ही कम समय में इतना ऊंचा मुकाम हासिल किया हैं। एक जमाने में सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' (Indian Idol)की कंटेस्टेंट रही नेहा कक्कड़ आज उसी शो को जज करती हैं।


नेहा का जन्म 6 जून 1988 को उत्तराखंड के ऋषिकेश में हुआ था। नेहा ने सिंगिंग की शुरुआत 4 साल की उम्र से ही कर दी थी। उनके परिवार के आर्थिक हालात अच्छे नहीं थे जिसके चलते नेहा को अपने पिता के साथ माता के जगरातो में भेंटे गानी पड़ी। नेहा को उनकी पहली कमाई के रूप में 100 रुपये मिले थे। साल 2006 के सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 2' (Indian Idol 2) में नेहा ने बतौर कंटेस्टेंट भाग लिया था। हालांकि नेहा इस शो को जीत नहीं पायी। लेकिन इस रिएलिटी शो के टॉप 10 प्रतियोगियों में अपनी जगह बना ली थी। कभी रिएलिटी शो की कंटेस्टेंट रही नेहा आज 'इंडियन आइडल 12' (Indian Idol 12) को जज कर रही हैं। नेहा इस शो को 10वें सीजन से जज कर रही हैं। इसके अलावा नेहा कक्कड़ ने साल 2017 में 'सा रे गा मा लिटिल चैंप्स' (Sa Re Ga Ma Pa L'le Champs) को भी जज किया था।


आज नेहा का संगीत जगत में बहुत बड़ा नाम हैं। नेहा ने बॉलीवुड में बहुत से हिट गाने गाये है। वह कई तरह के लाइव शो कर चुकी है। उन्होनें 1000 से भी ज्यादा लाइव शो किये हैं। ऐसा करने के कारण ही नेहा के चाहने वाले उन्हें भारतीय शकीरा नाम से बुलाते है। इसके साथ ही वह कई टीवी सीरियल के गाने भी गा चुकीं हैं। फिल्म 'कॉकटेल' में उनका 'सेकेंड हैंड जवानी' गाना बहुत हिट हुआ था। इतना ही नहीं वह सोशल मीडिया सेंसेशन भी हैं। नेहा अक्सर अपनी फोटोज़ और वीडियोज अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर करती रहती हैं। पिछले साल 24 अक्टूबर 2020 में नेहा कक्कड़ ने पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) के साथ शादी की हैं। नेहा कक्कड़ अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ कई गाने गा चुकी हैं। हाल ही में नेहा का गाना 'खड़ तैनु मैं दस्सा' (Khad Tainu Main Dassa) रिलीज हुआ हैं। इस गाने में नेहा और उनके पति रोहनप्रीत की मीठी तकरार को लोगो ने काफी पसंद भी किया हैं।

और पढ़ें
Next Story