पेरंट्स को बिना बताए जब ये काम कर बैठे कार्तिक, फूट-फूट कर रोए, सारा नहीं इस एक्ट्रेस को करना चाहते हैं डेट
अभिनेता कार्तिक आर्यन का आज 30वां जन्मदिन है। कार्तिक ने बॉलीवुड में कम ही फिल्में की हैं लेकिन लोगों के बीच उनकी फैन-फॉलोइंग अच्छी खासी है।

बॉलीवुड के डैशिंग बॉय कार्तिक आर्यन का आज 30वां जन्मदिन है। कार्तिक ने बॉलीवुड में कम ही फिल्में की हैं लेकिन लोगों के बीच उनकी फैन-फॉलोइंग अच्छी खासी है। कार्तिक का असली नाम कार्तिक तिवारी है। कार्तिन ग्वालियर के रहने वाले हैं।
कार्तिक आर्यन एक इंजिनियरिंग स्टूडेंट हैं। कार्तिक को उनका पहला ब्रेक तब मिला जब वह इंजिनियरिंग के तीसरे साल में थे। उनकी पहली फिल्म प्यार का पंचनामा थी। इसके बाद कार्तिक ने बॉलीवुड में कई फिल्में की जैसे आकाशवाणी, गेस्ट इन लंदन, सोनू के टीटू की स्वीटी आदि।
कार्तिक एक अभिनेता होने के साथ-साथ एक फिटनेस लवर भी हैं। वह फुटबॉल और टेबल टेनिस खेलते हैं। कार्तिक मार्शल आर्ट्स में भी माहिर हैं। कार्तिक को जानवरों से काफी प्यार है। साथ ही वह शाकाहारी भी हैं।
कार्तिक को जब उनकी पहली फिल्म मिली तो उन्होंने अपने पेरंट्स को बताया। कार्तिक एक एक्टर बनना चाहते हैं यह बात उन्होंने किसी को पता नहीं चलने दी। कार्तिक को पहली फिल्म मिलने के बाद वह फूट-फूट कर रोने लगे।
बता दें कि कार्तिक आर्यन के इंस्टाग्राम पर करीब 5 मिलियन फॉलोवर हैं। वह लोगों के बीच अपने स्टाइल को लेकर जाने जाते हैं। हाल ही में सारा अली खान ने कहा था कि वह कार्तिक को डेट करना चाहती हैं। जिसके बाद कार्तिक थोड़ा मुस्कुराए और कहा कि उनके साथ एक कप कॉफी पी लेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Kartik Aaryan Kartik Aaryan Turned to 30 Kartik Aaryan First Crush Happy Birthday Kartik Aaryan Kartik Aaryan Lesser Facts Kartik Aaryan Birthday Kartik Aaryan Wife Kartik Aaryan Wife Name Kartik Aaryan Nusrat Bharucha Kartik Aaryan Images Kartik Aaryan Pyar Ka Punchnama कार्तिक आर्यन Bollywood News Kartik Aaryan on Sara Ali Khan