HAPPY BIRTHDAY: 75 साल के हुए जम्पिंग जैक जितेंद्र कपूर, जूनियर आर्टिस्ट से किया करियर शुरू
हिंदी सिने जगत के पहले रियल डांसिंग स्टार और जंपिंग जैक के रूप में मशहूर रहे अभिनेता जितेंद्र का आज जन्मदिन है।

X
हिंदी सिने जगत के पहले रियल डांसिंग स्टार और जंपिंग जैक के रूप में मशहूर रहे अभिनेता जितेंद्र का आज जन्मदिन है। जितेंद्र भारतीय फिल्म उद्योग के एक मशहूर अभिनेता हैं। उनका जन्म रवि कपूर के रूप में मुंबई में 7 अप्रैल 1942 को हुआ था। उन्हें वी. शांताराम ने नवरंग(1959) और सेहरा (1963) में काम दिया था। लेकिन एक मुख्य भूमिका में शांताराम की फिल्म गीत गया पत्थरों ने (1964) में था। तब से उन्होंने 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। जितेंद्र ने शोभा कपूर से शादी की और एक बेटे तुषार कपूर और एक बेटी एकता कपूर को जन्म दिया।
जितेंद्र ने शुरूआती दिनों में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम किया उसके बाद शांताराम ने गीत गाया पत्थरों में जितेंद्र को मुख्य भूमिका में काम दिया। इस फिल्म की सफलता के बाद से जितेंद्र ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। जितेंद्र ने परिचय, द बर्निंग ट्रेन, हिम्मतवाला आदि फिल्मों शानदार अभिनय से दर्शकों मन जीत लिया।
अमृतसर के जौहरी परिवार में पैदा हुए जितेंद्र ने कहा कि उनकी कोई च्वाइस नहीं थी, पढ़ाई में जीरो थे। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। पिताजी का चाचा के साथ आर्टिफिशियल ज्वेलरी का काम था। वह बताते हैं कि साल 1967 में उनकी सुपरहिट फिल्म फर्ज प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में उन पर फिल्म गीत मस्त बहारों का मैं आशिक... के बाद उन्हें जंपिंग जैक कहा जाने लगा। इसके बाद उनकी डांसिंग स्टार के रूप में छवि बन गई।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, जितेंद्र के बारे में अन्य जानकारी -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story