Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Birthday Special: टीवी जगत को हिट सीरियल देने वाली एकता कपूर के साथ जुड़े है कई विवाद, क्या आपको है इसकी खबर

आज एकता कपूर अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 7 जून 1975 को मुंबई में हुआ था। वह हिंदी सिनेमा के सफल निर्देशक और निर्माताओं में से एक हैं।एकता कपूर के बर्थडे के मौके पर हम आपको उनके नाम से जुड़ी कुछ कॉन्ट्रोवर्सीज के बारें में बताने जा रहें हैं।

Happy Birthday Ekta Kapoor  gave hit serials to the TV world know about the controversies of her
X

Birthday Special: टीवी जगत को हिट सीरियल देने वाली एकता कपूर के साथ जुड़े है कई विवाद, क्या आपको है इसकी खबर

टेलीविजन इंडस्ट्री की अनडिस्प्यूटेड क्वीन और दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र (Jitendra) की बेटी, जी हां, आपने सही पहचाना, हम बात कर रहे हैं एकता कपूर (Ekta Kapoor) की। आज एकता कपूर अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 7 जून 1975 को मुंबई में हुआ था। वह हिंदी सिनेमा के सफल निर्देशक और निर्माताओं में से एक हैं। एकता कपूर ने टेलीविजन की दुनिया को कई 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi), 'कहानी घर घर की' (Kahani Ghar Ghar Ki), 'कसौटी जिंदगी के' (Kasauti Zindagi Key), 'पवित्र रिश्ता' (Pavitra Rishta), 'बड़े अच्छे लगते हैं' (Bade Achche Lagte Hain) जैसे कई हिट सीरियल दिए हैं। उन्होंने 'उड़ता पंजाब' (Udta Punjab), 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' (Once upon A Time In Mumbai), 'लुटेरा' (Lootera) और एक विलेन (Ek Villain) सहित कई हिट फिल्में भी बनाई हैं।


इतना ही नहीं एकता ने ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' (Broken But Beautiful) सीरीज़, 'द मैरिड वुमन' (The Married Woman) और 'हिज़ स्टोरी' (His Storyy) सहित कई शानदार वेब सीरीज़ बनाई हैं। फिल्म जगत का इतना बड़ा नाम हो और इस नाम के साथ कोई भी कॉन्ट्रोवर्सीज न जुड़े ये होना तो लगभग इम्पॉसिबल हैं। एकता कपूर के नाम के साथ भी ऐसी ही कुछ कॉन्ट्रोवर्सीज जुड़ी हुई हैं। लेकिन एकता ने इन बातों का असर कभी प्रोफेशनल या फिर निजी जिंदगी पर नहीं पड़ने दिया। बावजूद इन सब के उन्होंने हमेशा ही रॉयल लाइफ जी। तो आज एकता कपूर के बर्थडे के मौके पर हम आपको उनके नाम से जुड़ी कुछ कॉन्ट्रोवर्सीज के बारें में बताने जा रहें हैं।


उनके सीरियल जोधा अकबर (Jodha Akbar) के साथ पहली बार विवादों का नाम जुड़ा। यह सीरियल विवादों के घेरे में तब आया जब राजपूत क्षत्रिय अखिल भारतीय छत्रीय सभा ने उनके इस सीरियल का विरोध करना शुरु किया। उनका कहना था कि जोधा अकबर सीरियल में रानी जोधा द्वारा अपने पिता के राज्य को बचाने के लिए राजा अकबर से शादी करने की झूठी जानकारी को दिखा रहा है। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि प्रदर्शनकारियों ने एकता का पुतला फूंकना शुरू कर दिया था।


दूसरा विवाद शुरु हुआ जब एकता कपूर ने मलयालम फिल्म दृश्यम (Drishyam) के निर्माताओं लीगल नोटिस भेजा और दावा किया कि फिल्म बनाने का कॉपीराइट उनके पास है। अफवाहों के अनुसार, दृश्यम को जापानी उपन्यास 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' की कहानी पर बनाया गया था। जब एकता को यह पता चला कि मलयालम निर्माता इस उपन्यास पर आधारित फिल्म बना रहे हैं, तो उन्होंने तुरंत उन्हें कानूनी नोटिस भेजा, जिसके कारण कई विवाद हुए।


तीसरे विवाद की कहानी की शुरुआत एक्टर राजीव खंडेलवाल (Rajeev Khandelwal) के साथ हुई। एकता कपूर के सीरियल 'कहीं तो होगा' से मशहूर हुए एक्टर राजीव खंडेलवाल का यह मानना था कि उन्हें बड़ा बनने के लिए एकता कपूर की जरूरत नहीं थी। इसने इन दोनों के बीच एक गंभीर झगड़ा पैदा कर दिया। जिसके बाद एकता कपूर ने राजीव के साथ फिर कभी काम ना करने की कसम खाई। हालांकि, उनकी लड़ाई यहीं खत्म नहीं हुई, 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' अभिनेता ने दावा किया कि उन्हें एकता की टीवी प्रोग्रामिंग पसंद नहीं थी। कुछ सालों की लड़ाई के बाद, राजीव और एकता ने आखिरकार सभी मतभेदों को मिटाते हुए समझौता कर लिया।

और पढ़ें
Next Story