हनुमान vs महिरावण: रावण वध से पहले हनुमान की एक अनसुनी कहानी, जून से बड़े परदे पर
भारत की पसंदीदा कार्टून शो छोटा भीम के निर्माता ग्रीन गोल्ड एनिमेशन, अपने नए फैमिली एंटरटेनर ''हनुमान वर्सेज महिरावण'' के रिलीज के लिए तैयार हैं।

भारत की पसंदीदा कार्टून शो छोटा भीम के निर्माता ग्रीन गोल्ड एनिमेशन, अपने नए फैमिली एंटरटेनर 'हनुमान वर्सेज महिरावण' के रिलीज के लिए तैयार हैं। ये एक पौराणिक फिल्म है, जो महाकाव्य रामायण की एक अनकही कहानी पर आधारित है।
यह फिल्म राम और लक्ष्मण को पाताल के राजा महिरावण से बचाने की कहानी है। इसमें हनुमान राम और लक्ष्मण को महिरावण से बचाते हैं। महिरावण एक दुष्ट राक्षस है जो रावण का भाई है।
यह भी पढ़ें- संजय दत्त की बेटी त्रिशाल ने टू पीस में अपने बोल्ड लुक से सोशल मीडिया पर लगाई आग
फिल्म के बारे में बोलते हुए, ग्रीन गोल्ड एनीमेशन के सीईओ और संस्थापक राजीव चिलका ने कहा कि हम इस रिलीज को ले कर उत्साहित हैं। यह फिल्म एक पारिवारिक मनोरनजक फिल्म होगी। ये फिल्म इमोशंस, फन और एक्शन से भरपूर होगी। हम दर्शकों के समक्ष रामायण की एक अनकही कहानी पेश कर काफी खुश है।
फिल्म ग्रीन गोल्ड एनीमेशन द्वारा बनाई गई है और 22 जून 2018 को भारत भर में रिलीज की जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App