''DID Super Moms'' के फिनाले में करिश्मा संग ठुमके लगाएंगे राजा बाबू
गोविंदा संग करिश्मा एक बार फिर टीवी रियेलिटी शो ''डीआईडी सुपर मॉम्सा'' के फिनाले में ठुमके लगाते नजर आयेंगे।

X
मुंबई. बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और अभिनेत्री करिश्माे कपूर की जोड़ी ने एक समय में अपने डांस और अपनी फिल्मों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। दोनों एक बार फिर टीवी रियेलिटी शो 'डीआईडी सुपर मॉम्सी' के फिनाले में ठुमके लगाते नजर आयेंगे।
खबरों के अनुसार दोनों 'मैं तो रस्तेन से', 'सरकाई लो खटिया', 'हुस्ना है सुहाना', 'गोरिया चुरा न मेरा जिया' और 'व्हा्ट्स योर मोबाइल नंबर' जैसे सुपरहिट गानों पर डांस करते नजर आयेंगे। वहीं 'डीआईडी सुपर मॉम्स ' में दुनियाभर की मॉम्सो अपनी डांस का हुनर दिखाती हैं। लेकिन दिलचस्प यह है कि अब ये जोड़ी एक बार फिर से अपने डांस का जलवा बिखरेने वाली है। ऐसे में दर्शकों के लिए दोनों का डांस डबल धमाल का एंटरटेनमेंट है।
गोविंदा और करिश्माह ने 'हीरो नं 1', 'राजा बाबू' और 'कुली नं 1' समेत लगभग 11 फिल्मों में एकसाथ काम किया था। दोनों आखिरी बार वर्ष 2000 की फिल्मो 'शिकारी' में साथ नजर आये थे। दोनों की जोड़ी सुपरहिट मानी जाती थी।
डांस आधारित टीवी शो 'डीआईडी सुपर मॉम्सो' में गोविंदा, टेरेंस लुईस और गीता कपूर के साथ जज की भूमिका निभा रहे हैं।
आपको बता दें हाल ही में बॉलीवुड के राजा बाबू ने बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित के साथ इसी रियलिटी शो पर एक साथ ठुमके लगाये थे, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था। जहां माधुरी ने अपनी फिल्म डेढ़ इश्किया के गाने अटरिया पर डांस किया। तो गोविंदा ने मखड़ा पर थिरकते नजर आए।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story