Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

फियरलेस नाडिया का बर्थडे: गूगल ने ऐसे दी भारत की पहली महिला स्टंट आर्टिस्ट्स को श्रद्धांजलि

मैरी अपने सारे स्टंट खुद किया करती थीं इसलिए उन्हें ''फियरलेस नाडिया'' भी कहा जाता था।

फियरलेस नाडिया का बर्थडे: गूगल ने ऐसे दी भारत की पहली महिला स्टंट आर्टिस्ट्स को श्रद्धांजलि
X

भारत की पहली महिला स्टंट आर्टिस्ट्स में से एक मशहूर अभिनेत्री मैरी एन इवंस के जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

भले ही चलती ट्रेन से कूदना हो, झरने के ऊपर से छलांग लगाना, घुड़सवारी करते हुए करतब दिखाना या शेरों के साथ खेलना, 'हंटरवाली' के नाम से जाने जानी वाली मैरी यह सारे स्टंट खुद किया करती थीं इसलिए उन्हें 'फिअरलेस नाडिया' भी कहा जाता था।

नाडिया का जन्म ऑस्ट्रेलिया में हुआ था और 5 साल की उम्र में वह इंडिया आ गईं। बहुत कम उम्र में ही वह घुड़सवारी, जिमनैस्टिक, बैले डांसिंग और कई अन्य विधाओं में पारंगत हो गईं।

इसे भी पढ़ें- शाहरूख खान की बेटी सुहाना का वीडियो हुआ लीक, दोस्त के साथ कुछ इस तरह आईं नजर

इसके बाद उन्होंने सर्कस ज्वॉइन कर लिया और भारतभर में घूमने लगीं। इसी दौरान उन्होंने अपना नाम मैरी से नाडिया रख लिया। नाडिया ने कई हिंदी फिल्मों में मौत को मात देने वाले स्टंट किए।

1935 में बनी फिल्म 'हंटरवाली' से वह फेमस हो गईं। यह उस समय फीमेल लीड के साथ बनी पहली भारतीय फिल्मों में से एक थी। नाडिया ने अपनी फिल्मों के सारे मुश्किल से मुश्किल स्टंट खुद किए। नाडिया 1961 में आई फिल्म खिलाड़ी में आखिरी बार दिखी थीं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story