Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Box Office: ''गोलमाल अगेन'' ने पछाड़ दिया ''सीक्रेट सुपरस्टार'' को, कमाए इतने करोड़

आमिर की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार 19 अक्टूबर और अजय की गोलमाल अगेन 20 अक्टूबर को रिलीज हुई।

Box Office: गोलमाल अगेन ने पछाड़ दिया सीक्रेट सुपरस्टार को, कमाए इतने करोड़
X

दिवाली पर रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' एक तरफ जहां बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है वहीं दूसरी तरफ अजय देवगन की फिल्म 'गोलमाल अगेन' भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

इसे भी पढ़ें: गोलमन अगेन: तब्बू ने अजय देवगन को लेकर कही ये बाड़ी बात

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन जहां 4.80 करोड़ रुपए कमाए वहीं ट्रेड एनेलेस्ट जोगिंदर टुटेजा का मानना है कि अजय देवगन की फिल्म 'गोलमाल अगेन' दो दिन में 20 करोड़ की कमाई कर सकती है।

गौरतलब है कि आमिर खान की 'सीक्रेट सुपरस्टार और अजय देवगन की फिल्म 'गोलमाल अगेन' के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर होना लाजमी है। सीक्रेट सुपरस्टार का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है, जबकि गोलमाल अगेन का निर्देशित रोहित शेट्टी ने किया है।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म गोलमाल अगेन कॉमेडी जॉनर की है। इस फिल्म में अजय देवगन के आलावा परिणीति चोपड़ा, तब्बू, अरद वारसी, तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिका में हैं। जबकि अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी 'सीक्रेट सुपरस्टार' में आमिर खान और जायरा वसीम लीड रोल में है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story