BIGG BOSS: करिशमा ने किया सबको खफा, गौतम को गलती का नहीं अफसोस
करिश्मा ने फिर किया घर में ड्रामा

मुंबई। बिग बॉस का 17 वां दिन ‘दुल्हन तो जाएगी दूल्हे राजा के साथ’ गाने से शुरू हुआ। बब्बर और लांबा परिवार ने खेल की टास्क पूरी कर ली थी। जिसमें की लांबा परिवार विजयी हुआ। इसलिए अब बिग बॉस ने उन्हें पांच और नई टास्क दी है। जिनमें की उपेन और सोनाली को दूल्हे-दुल्हन की तरह तैयार होना है, बब्बर परिवार के सदस्यों से आशीर्वाद लेना है, घर के पांच स्थानों पर फोटो खिंचवानी है, शादी से सम्बंधित कसमें खानी है और अपने हाथ पर एक दूसरे का नाम मेहंदी से लिखवाना है।
बब्बर परिवार को मंगलसूत्र और सिन्दूर को छुपाकर बैडरूम में रखना है, वहीँ उपेन को लांबा परिवार की मदद से उन्हें चुपके से चुराकर सोनाली की गर्दन पर डाल देना है। टास्क के शुरू होने से पहले सोनाली, दीपशिखा और गौतम ने ये तय किया की वो विरोधी टीम से किसी भी प्रकार की बहस नहीं करेंगे।
हालांकि प्रतिभागी भूख की वजह से लंच के लिए चिंतित थे। बब्बर टीम ने तय किया की वो पहले लंच करेंगे फिर टास्क जबकि मिनिषा ने थोड़ी देर बाद खाने पर जोर दिया। इस पर बहस होती रही लेकिन उपेन के कहने पर मिनिषा और दीपशिखा टास्क से पहले सभी सदस्यों के लिए खाना बनाने के लिए राजी हो गई।
इसी बीच गौतम उपेन और सोनाली को बाथरूम में ले गया और उनके नाम एक दूसरे के हाथ पर मेहँदी से लिख दिए। पुनीत को जैसे ही इस बात का पता चला तो उन्होंने सभी को इसके बारे में बता दिया, जिससे की गलतफहमी बढ़ गई। फिर मिनिषा ने इसपर सफाई देते हुए कहा की उनकी टीम सभी टास्क लंच के बाद ही शुरू करेगी।
उपेन को शर्मिंदगी महसूस हुई और उन्होंने मेहंदी टास्क को खारिज करते हुए कहा की सभी टास्क लंच के बाद ही होंगी। बब्बर परिवार ने उनकी इस दरियादिली के लिए धन्यवाद किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App