गौहर खान करेंगी यो यो हनी सिंह के शो ''''इंडियाज रॉ स्टार'''' को होस्ट
सूत्रों के मुताबिक होस्ट के तौर पर गौहर खान का चुनाव खुद हनी सिंह ने किया है।

X
haribhoomiCreated On: 21 Jun 2014 12:00 AM GMT
मुंबई। हनी सिंह जल्दी ही टीवी पर एंट्री करने वाले है। यो यो हनी सिंह के रियलिटी शो 'इंडियाज रॉ स्टार' के लिए होस्ट की तलाश अब पूरी हो गई है। मॉडल और एक्ट्रेस गौहर खान इस शो की होस्ट बनेंगी।
सूत्रों के मुताबिक होस्ट के तौर पर गौहर खान का चुनाव खुद हनी सिंह ने किया है। हनी सिंह को कहीं से यह खबर सुनने में आई थी कि गौहर खान इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की गई सेलेब्रिटी हैं और यही बात सुनकर हनी सिंह ने गौहर को अपनी शो की होस्ट बनाने का फैसला कर लिया है।
हनी सिंह के रियलिटी शो 'इंडियाज रॉ स्टार' का प्रसारण स्टार प्लस पर कब से शुरू होगा, इसका एलान अभी नहीं किया गया है। हनी सिंह इस शो के जज हैं। टीवी पर हनी सिंह इसका प्रमोशन जोर-शोर से करते दिखाई दे रहे हैं।
हनी सिंह से जुडी एक और खबर ने हल ही में हड़कम्प मचा कर रख दिया था। सोशल मीडिया पर हनी सिंह की मौत की खबर आग की तरह फैल गई थी। सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर एक फोटो बहुत तेजी से वायरल हुई, जिसमें हनी सिंह जैसा दिखने वाला एक युवक हॉस्पिटल में बेहोश दिखाया गया। इस तस्वीर के साथ खबर दी गई कि हनी सिंह की एक रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई है। जबकि यह खबर पूरी तरह फर्जी थी। सच्चाई यह थी कि हनी सिंह पूरी तरह सुरक्षित थे। जो तस्वीर वायरल हुई थी, वो दरअसल हनी सिंह के गाने 'ब्रिक मी बैक' से ली गई है।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, कैसे बनीं गौहर खान हनी सिंह के रियलिटी शो की होस्ट -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story