Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

आज खूबसूरत लगने वाली ये अदाकाराएं कभी थे हैंडसम एक्टर, जानिए कैसे जागी थी जेंडर चेंज करने की इच्छा

भारत से बाहर की दुनिया यहां से काफी अलग है। कुछ बातें हमारे देश के लोगों के लिए काफी बड़ी होती है, लेकिन विदेशों में वही कुछ बातें काफी आम है जैसे कि जेंडर चेंज। इस बात को लेकर विदेशों में रहने वालें व्यक्तियों के जितने खुले विचार है वहीं हमारे देश में इसे सही नहीं माना जाता है। लेकिन सही गलत की परवाह किए बगैर कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जो अपना जेंडर चेंज करवाकर लड़का से लड़की बन गए।

आज खूबसूरत लगने वाली ये अदाकाराएं कभी थे हैंडसम एक्टर, जानिए कैसे जागी थी जेंडर चेंज करने की इच्छा
X

भारत से बाहर की दुनिया यहां से काफी अलग है। कुछ बातें हमारे देश के लोगों के लिए काफी बड़ी होती है, लेकिन विदेशों में वही कुछ बातें काफी आम है जैसे कि जेंडर चेंज। इस बात को लेकर विदेशों में रहने वालें व्यक्तियों के जितने खुले विचार है वहीं हमारे देश में इसे सही नहीं माना जाता है। लेकिन सही गलत की परवाह किए बगैर कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जो अपना (Gender Change) जेंडर चेंज करवाकर लड़का से लड़की बन गए। आज हम ऐसे ही कुछ कलाकारों की बात करने जा रहे हैं।


1. गौरी अरोड़ा (Gauri Arora): आज गौरी अरोड़ा के नाम से पहचाने जाने वाली एक्ट्रेस गौरी अरोड़ा एक लड़की नहीं बल्कि लड़का थीं। गौरी के माता- पिता ने एक लड़के को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने बड़े ही प्यार से गौरव रखा था। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि गौरव जन्मा तो एक लड़के के रूप में था, लेकिन हमेशा से ही उसमें लड़कियों वाली फीलिंग्स थी। इन्हीं फीलिग्स के चलते गौरव नें गौरी बनने का फैसला किया और अपना जेंडर चेंज करवा लिया। गौरव ने इस जेंडर चेंज की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए दी थी। इस पोस्ट में उन्होंने अंग्रेज़ी में लिखा था, अब मुझे गौरी बुलाओ।


2. बॉबी डार्लिंग (Bobby Darling): पंकज शर्मा नाम के एक्टर का नाम तो आप सभी ने सुना ही होगा, लेकिन आप सभी लोग इन्हें इनके इस नाम के बजाय बॉबी डार्लिंग के नाम से जानते होंगे। दिल्ली में जन्में पंकज शर्मा दरअसल जन्म से एक लड़का थे। इन्हें अपने ट्रांसजेंडर होनें की सच्चाई टीन एज में पता लगी। जिसके बाद पंकज ने खुद को लड़की में तब्दील करना चाहा। लड़की बननें की चाहत में पंकज ने ब्रेस्ट इम्प्लांट करवाया इसके बाद ये पाखी कहलाने लगे। लेकिन फिर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के साथ ही एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपना नाम बदल लिया और पाखी के बाद ये बॉबी डार्लिंग रख लिया। एक्ट्रेस ने ताल, पेज 3, क्या कूल हैं हम और अपना सपना मनी मनी जैसी कई फिल्मों में काम किया है।


3. अंजलि लामा (Anjali Lama): भारत के पड़ोसी देश नेपाल की मॉडल अंजलि लामा के माता- पिता ने उनका नाम नबिन वाहिबा रखा था। नबिन अपनी पर्सनालिटी को लेकर खुश नहीं रहते थे। वे हमेशा अपने व्यक्तित्व को लेकर के उदास रहते थे और इसी उदासी के चलते उन्होंने अपना जेंडर चेंज करवानें का निर्णय लिया। नबिन ने ये फैसला अपने घर वालों की मर्ज़ी के खिलाफ जाकर के लिया था। लेकिन उनके इस फैसले में उनका साथ दिया उनकी मां ने तभी शायद नवीन से अंजलि बन ये आज बहुत खुश हैं।


4. निक्की चावला (Nikki Chawla): भारत की पहली ट्रांसजेंडर मॉडल निक्की चावला का जन्म एक लड़के की पहचान के साथ हुआ था। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का ज़िक्र करते हुए कहा था कि पहले वे अपने जींस के चलते काफी परेशान रहते थे। इसी परेशानी के कारण उन्होंने अपना जेंडर चेंज करने का फैसला किया। मॉडल नें बताया कि ये करना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था क्योंकि उनके घर वाले इस बात के लिए राज़ी नहीं थे। लेकिन अपनी इच्छाओं को समझते हुए वे अपने जेंडर चेंज के फैसले पर टिकी रही। इस फैसले के चलते उन्हें अपने परिवार वालों से रिश्ता तक तोड़ना पड़ा था। निक्की टीवी शो इमोशनल अत्याचार से काफी फेमस हुईं थी।

और पढ़ें
Next Story