पूर्व फेमिना मिस इंडिया अर्थ तन्वी 12 दिसंबर को हर्ष नागर संग लेंगी सात फेरे, ईशा अंबानी की शादी से होगी क्लैश
बॉलीवुड में अभी शादी का मौसम चल रहा है। एक तरफ जहां दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास शादी के मंडप में बैठने के लिए तैयार हैं।

बॉलीवुड में अभी शादी का मौसम चल रहा है। एक तरफ जहां दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास शादी के मंडप में बैठने के लिए तैयार हैं।
वहीं इस साल के अंतिम महीने की 12 तारीख, यानी 12 दिसंबर को ईशा अंबानी दांपत्य सूत्र में बंधने जा रही हैं, वहीं मिस इंडिया तन्वी व्यास के विवाह की घोषणा भी हो चुकी है।
पूर्व फेमिना मिस इंडिया अर्थ तन्वी व्यास एक्टर हर्ष नागर के साथ दांपत्य सूत्र में बंधने जा रही हैं। इस जोड़े की शादी के लिए भी 12 दिसंबर की तारीख तय हुई है।
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के उद्योगपति आनंद पिरामल के साथ शादी भी इसी तारीख को हो रही है। इस संबंध में तन्वी कहती हैं, ‘हम दोनों के बीच केवल एक समानता है कि अब हम दोनों मुंबई में रहते हैं और हमारी जड़ें गुजरात से जुड़ी हैं।’
उन्होंने आगे कहा कि मैं खुद को गुजरात में पैदा होने के लिए भाग्यशाली मानती हूं, जहां के लोग बहुत विनम्र, प्रगतिशील और परिणामोन्मुख होते हैं। खैर जो भी हो, लेकिन सच यह है कि अपने बुजुर्गों के आशीर्वाद के साथ तन्वी ने हर्ष के साथ अपनी शादी की घोषणा कर दी है।
वडोदरा में शादी समारोह का आयोजन होगा, जबकि उसके बाद दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन होंगे। कहते हैं कि जब आपका भाग्य व आपकी मेहनत दोनों आपका साथ दें, तब दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाता है।
’मिस इंडिया अर्थ 2008’ बनने का गौरव पाने वाली तन्वी एक ऐसी लड़की है, जिसने अपने सपनों को हकीकत बनाया है। तभी तो पेशे से ग्राफिक डिजाइनर तन्वी के लिए ‘मिस इंडिया अर्थ’ बनना किसी आश्चर्य से कम नहीं था।
उन्होंने 2012 में कोलिवुड फिल्म ‘एपदी मणसुक्कुल वांथाई’ के साथ एक्टिंग की शुरुआत की, लेकिन आगे जाकर तमिल फिल्मों के अलावा उन्होंने भारतीय फिल्म उद्योग में भी काम किया।
उन्होंने फिल्म ‘ए स्कैंडल’ और बेहद फेमस वेब सीरीज ‘कर ले तू भी मोहब्बत’ से अपने अभिनय कौशल का प्रदर्शन किया। इसके अलवा तन्वी के खाते में बालाजी टेलीफिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले विक्रम भट्ट निर्देशित ‘ट्विस्ट’ भी शामिल है।
सफी, एयर इंडिया, हीरो साइकिल, पेंटालून, डोनियर जैसे विज्ञापनों में काम करने के बाद लोकप्रिय चेहरों में शुमार होने के बाद तन्वी फैशन शो की शोस्टॉपर भी रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई लोकप्रिय पत्रिकाओं- फेमिना 2009, फेमिना 2011 के विशेषांक के कवर पृष्ठ पर जगह बनाई।
हाल ही में दिल्ली के लड़के और एक्टर हर्ष नागर के साथ अपनी शादी के बारे में बात करते हुए तन्वी बहुत उत्साहित लग रही थीं। दोनों की पहली मुलाकात मुंबई में एक शॉर्ट टर्म एक्टिंग कोर्स करने के दौरान हुई थी, जो बाद में प्यार और अब शादी में तब्दील होने जा रही है।
जहां तक, हर्ष नागर की बात है, तो इन्होंने 2011 में शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ‘ऑलवेज कभी कभी’ के साथ एक्टिंग में कदम रखा था। उसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका स्थित न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से अपना एक्टिंग कोर्स पूरा किया।
जहां उन्हें ‘द रोटारैक्ट क्लब’ के ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना गया और उन्होंने वहां कई टीवी ऐड भी किए हैं। रोमांस का एक लंबा सफर तय कर चुकी तन्वी और हर्ष की जोड़ी इस दिसंबर में पति-पत्नी बनने के लिए तैयार हैं। हम भी इस सुंदर जोड़ी के सुखद भविष्य की कामना करते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Isha Ambani Isha Ambani engagement Isha Ambani engagement photos Isha Ambani husband Isha Ambani age Isha Ambani engagement lake como Isha Ambani engagement dress Isha Ambani wedding Isha Ambani engagement pics Isha Ambani Kiara Advani Isha Ambani Anand Piramal images Isha Ambani anand Piramal love story Isha Ambani biography Isha Ambani brother Isha Ambani birthday Isha Ambani biodata Isha Ambani bollywood Isha Ambani bio Harsh Nagar Harsh Nagar Actor Harsh Nagar Kanpur Harsh Nagar Instagram Harsh Nagar Wi