पहली बार परदे पर दिखे बिग बॉस, राजीव पॉल और डेलनॉज भी आए घर में
कई सीजन से लोग एक आवाज सुनते आ रहे है,''बिग बॉस चाहते हैं कि आप कन्फेसन रूम में आएं'' .... हर किसी के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर यह आवाज किसकी है।

कई बार विवादों के चलते सुर्खियों में रहने वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस' का सातवां सीजन चल रहा है।कई सीजन से लोग एक आवाज सुनते आ रहे है,'बिग बॉस चाहते हैं कि आप कन्फेसन रूम में आएं' .... हर किसी के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर यह आवाज किसकी है।
छठे सीजन में तो शो की प्रतिभागी वीना मलिक 'बिग बॉस' की आवाज के साथ ही इश्क कर बैठी थीं। यह आवाज सुनते ही बिग बॉस के घर में मौजूद सदस्य चौकन्ने हो जाते हैं।घर के सदस्यों को इस शख्स का हुक्म मानना होता है। यह आवाज है अतुल कपूर और विक्रम सिंह की।अतुल कुमार पिछले सात सीजन से बिग बॉस की आवाज बनकर दर्शकों के कानों में गूंज रहा है। इस शो का प्रसारण करने वाले चैनल ने भी कभी इस शख्स की पहचान उजागर नहीं की। लेकिन मंगलवार को पहली बार बिग बॉस यानि विक्रम सिंह पहली बार परदे पर आये।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App