बहन के लिए पढ़ाई छोड़ने वाली फिरोज फातिमा बनी केबीसी -7 की पहली महिला करोड़पति
उत्तर प्रदेश की फिरोज फातिमा केबीसी 7 की पहली महिला करोड़पति बन गई हैं।

X
मुबंई. उत्तर प्रदेश की फिरोज फातिमा केबीसी 7 की पहली महिला करोड़पति बन गई हैं। टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में सहारनहपुर की रहने वाली 22 साल की फिरोज ने 1 करोड़ रूपए का इनाम जीता है।
फिरोज फातिमा एक बीएससी ग्रेजुएट हैं, पर फिरोज ने वित्तीय समस्याओं के चलते पढ़ाई बंद कर दी थी। वह नहीं चाहती थी कि उनकी वजह से उनकी बहन की पढ़ाई रूके। जिसके चलते उन्होंनें ये बलिदान दिया था।
फिरोज फातिमा के राशि जीतने के बाद यह पूछे जाने पर कि वह इस राशि का क्या करेंगी तो उनका कहना था कि वह गेम शो से जीती राशि से मृतक पिता के उधार को चुकाएंगी।
फिरोज ने कहा, 'जब मैं अंतिम दूसरी कड़ी में हॉट सीट तक पहुंचने में असफल रही तब मैं बहुत घबराई हुई थी, मुझे यही लगा कि अब मुझे खाली हाथ ही घर वापस जाना होगा। लेकिन तब मैंने फास्टेस्ट फिंगर राउंड जीता और हॉट सीट तक पहुंची।
जब तक दर्शकों ने तालियां नहीं बजाईं और बच्चन जी ने मुझे गले नहीं लगाया तब तक मुझे ये एहसास नहीं था कि मैं एक करोड़ की राशि जीत चुकी हूं। ये बहुत अच्छा एहसास है।' जीत की रकम से फिरोज चाहती हैं कि वे अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करें और अपनी मां को तनावमुक्त जीवन दें। सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम की यह कड़ी एक दिसंबर को प्रसारित की जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story