हिना खान के बाद अब बिग बॉस की एक्स-कंटेस्टेंट बंदगी कालरा पर दर्ज हुआ केस, जानें क्या है मामला
टीवी फेम हिना खान के बाद अब बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट बंदगी कालरा पर भी धोखाधड़ी का आरोप लग गया है। युवराज सिंह ने बंदगी कालरा पर केस दर्ज कर दिया है।

टीवी फेम हिना खान के बाद अब बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट बंदगी कालरा पर भी धोखाधड़ी का आरोप लग गया है। बंदगी पर बैंगलुरू में रहने वाले एक शख्स ने आरोप लगाया है।
दरअसल, बैंगलुरू में रहने वाले युवराज सिंह यादव का कहना है कि उन्होंने बंदगी के इंस्टाग्राम पर आईफोन X का ऐड देखा जिसके बाद उन्होंने फोन को बुक किया।
कुछ समय बाद वह बंदगी के अकाउंट पर जाते हैं तो वह ऐड नहीं होता। बंदगी ने आईफोन X का ऐड पोस्ट किया था जिसकी कीमत 30,500 रूपए बताई जा रही थी।
A post shared by Bandgi Kalra (@bandgikalra) on
युवराज का कहना था कि उन्होंने 61000 रूपए के दो फोन बुक कराए और एडवांस में 13000 रूपए ऑनलाइन के माध्यम से दिए। लेकिन जब बंदगी की पोस्ट डीलीट हो गई तो मैंने दिए नंबरों पर फोन किया तो सेलर ने फोन भेजने का भरोसा दिलाया।
आगे युवराज का कहना है कि उन्होंने 48000 रूपए फोन की डिलीवरी के वक्त दिए। लेकिन जैसे ही उन्होंने फोन का डिब्बा खोल के देखा तो वह हैरान रह गए।
दरअसल, युवराज सिंह ने जैसे ही फोन का डिब्बा खोला तो उसमें दो डमी फोन रखे थे। इससे पहले अभिनेत्री हिना खान पर ज्वैलरी चुराने का आरोप लगा था। युवराज सिंह ने बैंगलुरू के पुलिस स्टेशन मराठाहल्ली में बंदगी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App