‘वीरे दी वेडिंग'' को सेंसर बोर्ड से नहीं मिला सर्टिफिकेट, एकता बोलीं- कोई दिक्कत नहीं
फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग'' को केंद्रीय बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से रिलीज को लेकर सर्टिफिकेट नही मिला है। एकता कपूर की यह फिल्म अपने डायलॉग्स को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है।

फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग' को केंद्रीय बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से रिलीज को लेकर सर्टिफिकेट नही मिला है। एकता कपूर की यह फिल्म अपने डायलॉग्स को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है।
इसे भी पढ़ेः 90 करोड़ में साहो का एक एक्शन सीन, 37 कार, 5 ट्रक हुए तबाह, ऐसी है बाहुबली की ''साहो''
आपको बता दें कि इस फिल्म में करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म पूरी तरह से महिला सशक्तीकरण को दर्शाती है।
फिल्म के संगीत लॉन्च के मौके पर एकता कपूर ने कहा कि ‘सेंसर बोर्ड ने हमें किसी तरह से परेशान नहीं किया। मैं इस बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहती, हमें अभी सेंसर बोर्ड का प्रमाण पत्र नहीं मिला है।'
आपको बता दें कि वीरे दी वेडिंग सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर की फिल्म ‘भावेश जोशी सुपरहीरो' के साथ एक जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App