Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

PHOTOS: फातिमा सना शेख ने शेयर की साड़ी वाली फोटो, लोगों ने कहा-अश्वील

फातिमा सना शेख की एक फोटो के लिए जमकर ट्विटर पर अनाप-शनाप बातें लिखी हैं।

PHOTOS: फातिमा सना शेख ने शेयर की साड़ी वाली फोटो, लोगों ने कहा-अश्वील
X

आमिर की 'दंगल' गर्ल फातिमा सना शेख एक बार फिर से सोशल मीडिया में लोगों के निशाने पर आ गई हैं। फातिमा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक साड़ी वालो फोटो पोस्ट की थी, जिसके बाद लोगों ने उनकी फोटो को ट्विटर पर शेयर कर अनाप-शनाप बातें लिखना शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर लोगो फातिमा की आलोचना कर रहे हैं। लोग फातिमा के लिए भद्दे-भद्दे और गंदे-गंदे शब्द लिख रहे हैं और तो और फातिमा सना शेख को अश्लील तक कह रहे हैं।

देखते ही देखते फातिमा सना शेख ट्विटर पर ट्रोल हो गईं। शायद फातिमा को इस बवाल के बारे में पहले ही पता होगा, तभी तो उन्होंने अपनी इस तस्वीर का कैप्शन भी 'शेमलेस सेल्फी' दिया था।

बहरहाल लोग फातिमा को भारतीय सभ्यता का पाठ पढ़ा रहे हैं और खुद भद्दी भद्दी बातें लिख रहे हैं। हालांकि फातिमा ने अभी तक ट्रोलर्स को कोई जवाब नहीं दिया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story