पेपलम टॉप में इन टिप्स से खुद को बनाएं स्टाइलिश, भीड़ में भी आप दिखेंगी सबसे अलग
गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। इसे देखते हुए इन दिनों कई यंग वूमेन और कॉलेज गर्ल्स जींस के साथ डिजाइनर टॉप कैरी कर अपना नया स्टाइल स्टेटमेंट बना रही हैं। आप भी ऐसा कुछ ट्राई कर सकती हैं। आप चाहें तो पेपलम टॉप ट्राई कर सकती हैं।

पेपलम टॉप (peplum top) फैशनेबल-डिजाइनर आउटफिट है। इस मौसम में इसे जींस के साथ पेयर कर स्टाइलिश नजर आ सकती हैं। लेकिन इस टॉप का सेलेक्शन करते वक्त कुछ बातों को लेकर कॉन्शस रहें। फैशन डिजाइनर ममता आनंद के अनुसार कौन सी वो जरूरी बातें हैं, यह हम आपको बताने जा रहे हैं। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। इसे देखते हुए इन दिनों कई यंग वूमेन और कॉलेज गर्ल्स जींस के साथ डिजाइनर टॉप कैरी कर अपना नया स्टाइल स्टेटमेंट बना रही हैं। आप भी ऐसा कुछ ट्राई कर सकती हैं।
आप चाहें तो पेपलम टॉप ट्राई कर सकती हैं। पेपलम टॉप ऊपर से टाइट और नीचे से फ्रिल लुक में होते हैं। अगर आप इस टॉप को कैरी करना चाहती हैं, तो इसके लेटस्ट स्टाइल, कलर और पैटर्न के बारे में जान लें। तभी आप इसे सही तरह से कैरी कर पाएंगी और स्टाइलिश नजर आ सकेंगी।
प्रिंटेड-प्लेन पेपलम टॉप
आप अपनी पसंद के अकॉर्डिंग प्रिंट या प्लेन पेपलम टॉप खरीद सकती हैं। प्रिंटेड पेपलम टॉप से आपको सोबर के साथ स्टाइलिश लुक मिलेगा। मार्केट में प्रिंटेड पेपलम टॉप की कई वैराइटी मौजूद हैं। अगर आप पेपलम टॉप को सिंगल कलर यानी प्लेन टॉप कैरी करना चाहती हैं, तो इसमें यलो, रेड, व्हाइट, पिंक, ब्लू जैसे कलर ट्राई कर सकती हैं। इसमें कलर्स के कई और ऑप्शंस मौजूद हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार इनमें से कोई भी सेलेक्ट कर सकती हैं।
नेक-स्लीव्स डिजाइन
पेपलम टॉप के नेक और स्लीव्स में कई डिफरेंट डिजाइंस मिल जाएंगी। कुछ टॉप में पफ और अंब्रेला स्लीव्स तो किसी में छोटी स्लीव्स (जो कोहनी से ऊपर तक की होती है) मिल जाएंगी। आजकल इस तरह के डिजाइंस को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा इनमें वी-नेक और स्वीटहार्ट नेक सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। हाई नेक और बोट नेक भी इन टॉप्स में अच्छे लगते हैं।
नेट पेपलम टॉप
नेट फैब्रिक तो वेस्टर्न ड्रेसेस में हमेशा से ही पसंद किया जाता रहा है। आजकल पेपलम टॉप में भी नेट फैब्रिक पसंद किया जाता है। इनमें लाइट कलर्स जैसे बेबी पिंक, लाइट ब्लू, क्रीम अट्रैक्टिव नजर आते हैं। अगर आपका डार्क कलर्स पहनने का मन है तो इनमें ब्लैक, मैरून, रेड, नेवी ब्लू अच्छे ऑप्शंस हो सकते हैं। इन टॉप में आपका लुक मॉर्डन नजर आएगा, क्योंकि इनमें बैल स्लीव्स (घंटी के आकार का डिजाइन) या अंब्रेला कट होता है। साथ ही ट्रांसपेरेंट होने के कारण ये और भी अट्रैक्टिव लगती हैं।
लॉन्ग-शॉर्ट लेंथ
कई यंग वूमेन को शॉर्ट टॉप पसंद नहीं आते हैं। वे थोड़े लॉन्ग टॉप पहनने के फेवर में रहती हैं। पेपलम टॉप ऐसी महिलाओं के लिए बहुत अच्छी च्वाइस है, क्योंकि यह दोनों तरह की लेंथ यानी लॉन्ग और स्मॉल में मिलती हैं। इसे आप अपनी पसंद के अकॉर्डिंग कैरी कर स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। लेकिन आपको अपनी बॉडी टाइप के अनुसार ही पेपलम टॉप कैरी करना चाहिए। स्लिम और अच्छी हाइट वाली महिलाओं में शॉर्ट पेपलम टॉप ज्यादा अच्छे लगते हैं। इससे उनकी हाइट नॉर्मल नजर आती है। अगर आपकी हाइट छोटी है तो आप लॉन्ग पेपलम टॉप कैरी करें। इससे आपकी हाइट लंबी नजर आएगी।
निधि गोयल