Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दीपिका, प्रियंका के बाद अब अप्रैल में शादी करेंगे फरहान और शिबानी, कर चुके हैं सगाई!

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के अफेयर की खबरों के बीच अब कहा जा रहा है कि दोनों इसी साल अप्रैल महीने में शादी कर सकते हैं।

दीपिका, प्रियंका के बाद अब अप्रैल में शादी करेंगे फरहान और शिबानी, कर चुके हैं सगाई!
X

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के अफेयर की खबरों के बीच अब कहा जा रहा है कि दोनों इसी साल अप्रैल महीने में शादी कर सकते हैं। मीडिया में इस तरह की खबरें चल रही हैं कि दोनों आने वाले कुछ महीनों में शादी कर सकते हैं।

एक एंटरटेनमेंट न्यूज वेबसाइट की खबर के मुताबिक दोनों मार्च या फिर अप्रैल में शादी कर सकते हैं। साथ ही ये भी खबर आ रही है कि दोनों ने सगाई भी कर ली है। लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। बता दें कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के अफेयर की खबरें सुर्खियों का कारण बनी हैं।

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फरहान और शिबानी को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है। इससे पहले फरहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शिबानी संग एक फोटो शेयर की थी।

इसके साथ ही फरहान ने कहा कि उनके बच्चों को शिबानी काफी पसंद है। इसी कारण अब दोनों के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ना शुरु कर दिया। लेकिन अब इन खबरों पर विराम लग सकता है क्योकि कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story